
कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
शिवपुरी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती शिल्पा गुप्ता ने विधानसभा निर्वाचन 2018 के संपादन हेतु नियुक्त किए गए नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि उन्हें जो दायित्व सौंपे गए है, उन्हें गंभीरता के साथ पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समय-सीमा में पूर्ण करें। श्रीमती गुप्ता ने उक्त आशय के निर्देश आज जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में विधानसभा निर्वाचन 2018 की तैयारियों के संबंध में विधानसभा निर्वाचन हेतु नियुक्त नोडल अधिकारियों की आयोजित बैठक में दिए। बैठक में अपर कलेक्टर अशोक कुमार चौहान, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश जैन, डिप्टी कलेक्टर आर.बी.सिंडोस्कर सहित विधानसभा निर्वाचन हेतु नियुक्त नोडल अधिकारी आदि उपस्थित थे।
श्रीमती गुप्ता ने विधानसभा निर्वाचन हेतु प्रत्येक नोडल अधिकारी को दिए गए दायित्व एवं उनके द्वारा किए कार्यों की समीक्षा की। बैठक में निर्वाचन के दौरान कानून व्यवस्था संबंधित केन्द्रिय एवं पुलिस बल को ठहराने, परिवहन आदि की व्यवस्था, पुलिस बल को प्रशिक्षण, विशेष पुलिस अधिकारियों एवं सेक्टर ऑफिसर की नियुक्ति, बरनेवल मतदान केन्द्रों की जानकारी, आबकारी एवं पुलिस विभाग द्वारा अवैध शराब एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्ध की गई कार्यवाही की समीक्षा की।
श्रीमती गुप्ता ने विधानसभा निर्वाचन के दौरान हेलीकॉप्टर से आने वाले स्टार प्रचारकों के लिए हेलीपेड हेतु स्थान चिंहित करने आमसभाओं के लिए पहले आओं-पहले पाओं की तर्ज पर जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में स्थान चिंहित करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सिंगल विण्डो सिस्टम के माध्यम से दी जाने वाली अनुमति एवं सुविधा एप के बारे में भी जानकारी ली। कलेक्टर ने मतदान दल के सदस्यों को जिला मुख्यालय से वितरण की जाने वाली मतदान सामग्री हेतु लोक निर्माण विभाग द्वारा की जाने वाली तैयारियों की समीक्षा की।
उन्होंने एमसीएमसी कमेटी द्वारा इलेक्ट्रोनिक मीडिया एवं केवल पर जारी होने वाले विज्ञापनों का प्रमाणीकरण, न्यूज चैलनों पर प्रसारित होने वाले समाचारों की मोनिटरिेंग और पेडन्यूज तथा मीडिया प्रकोष्ठ के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने मतदाताओं का मतदान के दौरान मतदान केन्द्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहे, इसके लिए रैम्प, पेयजल, छाया आदि की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने कम्युनिकेशन प्लान निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान जिले में स्थित पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए। श्रीमती गुप्ता ने मतदान दल के सदस्यो ंको ईव्हीएम, वीवीपेट एवं मतदान प्रक्रिया का बारीकी से प्रशिक्षण दिया जाए। इसके लिए मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण के दौरान अवगत कराया जाए। बैठक में मतदान उपरांत मतगणना केन्द्र पर की जाने वाली व्यवस्थाओं के संबंध में भी चर्चा की। बैठक में मतदान सामग्री की उपलब्धता के संबंध में भी चर्चा की गई। उन्होंने स्वीप प्लान के दौरान मतदाताओं को ईव्हीएम वीवीपेट के प्रति जागरूक किए जाने हेतु संचालित गतिविधियों की भी समीक्षा की।






Be First to Comment