मृतक का दोनों पुत्रों के साथ जमीन को लेकर चल रहा था विवाद
शिवपुरी। जिले के इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम सिमलिया में 65 वर्र्षीय वृद्ध नाथूराम लोधी की संदिग्ध परिस्थिति में पाटोर से गिरने से मौत हो गई। घटना उस समय घटित हुर्ई जब मृतक नाथूराम लोधी और उसके दोनों पुत्रों लल्लीराम लोधी तथा छतर सिंह लोधी के बीच जमीन और जायदाद संबंधी विवाद पाटोर पर सुलझाया जा रहा था। मृतक की संदिग्ध मौत की सूचना किसी अज्ञात व्यक्ति ने डायल 100 पर दी। जिसने इंदार थाना प्रभारी एसबी शर्मा को मौैके पर भेजा। इंदार पुलिस ने फिलहाल संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी के अनुसार पीएम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण का खुलासा होगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सिमलिया में लम्बे समय से छतरसिंह लोधी और लल्लीराम लोधी के बीच जमीन जायदाद संबंधी विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद को लेकर दोनों भाईयों ने अपने पिता मृतक नाथूराम को बुलाया और उनसे विवाद खत्म करने को कहा। इसके बाद पाटोर पर पंचायत शुरू हुई और बताया जाता है कि पाटोर से फिसलने के कारण नाथूराम लोधी जमीन पर आ गिरा और उसकी मौत हो गई। हालांकि ग्रामीणों ने नाथूराम लोधी की मौत को लेकर तमाम तरह की चर्चायें हैं।
पुत्र पर लग रहे हैं पिता की हत्या के आरोप
इस मामले में पुलिस सूत्रों ने मौैत का कारण भले ही दुर्घटना बताया है लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि नाथूराम की मौत दुर्घटना के कारण नहीं हुई बल्कि उसकी हत्या की गर्ई है। जन चर्चा है कि विवाद जब सुलझाया जा रहा था तब मृतक का एक पुत्र उतेजित हो गया। शराब के नशे में धुत्त होकर उसने अपने पिता को धक्का दे दिया जिससे जमीन पर गिरने से उनकी मौत हो गई।






Be First to Comment