Press "Enter" to skip to content

बदमाशों ने छीने कोचिंग पढ़कर लौट रहे छात्रों के मोबाइल

शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के गोकुलधाम कॉलोनी के पास से कोचिंग पढ़कर लौट रहे दो छात्रों के बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल छीन लिए और वहां से फरार हो गए। भागते समय एक छात्र ने बदमाशों की बाइक का नम्बर देख लिया और थाने पहुंचकर मोबाइल छीनने की घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ भादवि की धारा 392 सहित 11/13 एमपीडीपीके एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

शाम करीब 7:30 बजे अभिषेक पुत्र अशोक कुशवाह निवासी दीवानजी कॉलोनी रवि सर के यहां से कोचिंग पढऩे के बाद पैदल अपने घर आ रहा था। उसके साथ कोचिंग में पढऩे वाला जाहिद खान भी उसके आगे-आगे चल रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने पहले अभिषेक का मोबाइल छीन लिया इसके बाद जाहिद का मोबाइल छीनकर भाग गए। भागते समय अभिषेक ने बाइक का नम्बर देख लिया और थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि बाइक क्रमांक एमपी 33 एमसी 3922 पर सवार दो बदमाशों ने उसका और जाहिद का मोबाइल छीन लिया। जिनकी कीमत लगभग 20 हजार रूपए है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर बदमाशों के खिलाफ प्रकरण कायम कर लिया है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!