Press "Enter" to skip to content

प्रहलाद भारती ने ग्राम बमरा, लोखरी, गोवर्धन, बेहरगमां सहित अनेक ग्रामों में किया जनसंपर्क

शिवपुरी। पोहरी से भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद भारती का जनसंपर्क निरंतर जारी है, गोदरी ढींगपुर, डकौसा, रूपापुर, ककरई, सढ़, वेहरदा, दराबा, बेहलपुर, देवपुरा, बीलबरा, रईयन, नारायणपुरा, सतनवाड़ा, कैमई, धूम, सुमेंढ, उमरी, भिलौड़ी में जनसंपर्क कर भारतीय जनता पार्टी का वोट देने की अपील की। 
जनसंपर्क के दौरान कई ग्रामों में विधायक भारती का आमजन द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जनसंपर्क के दौरान विधायक भारती  आमजन को बताया कि कभी पिछडा कहे जाने वाले पोहरी विधानसभा क्षेत्र में मैने इन 10 वर्षों के कार्यकाल में विकास के अनेक जनहित के कार्य किए हैं, पोहरी क्षेत्र में सडक, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई के क्षेत्र में निरंतर कार्य हुए हैं, जिससे आमजन जीवन सुविधाजनक हुआ है तथा पोहरी का पिछडापन दूर हुआ है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में कानून व्यवस्था हमेशा नियंत्रण में बनी रही है। जिससे क्षेत्र में हमेशा शांति बनी रही है। उन्होंन कहा कि मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार चौथी बार बनने जारही है। आने वाली 28 नबम्वर को भारतीय जनता पाटी को वोट देकर मुझे आर्शीवाद देकर समृद्ध मध्य प्रदेश बनाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!