Press "Enter" to skip to content

सात दुकानों पर चोरों का धाबा, सीएफएल लेकर भागे

सात दुकानों पर चोरों का धाबा, सीएफएल लेकर भागे
चोरों की करतूत कैमरे हुई कैद
Displaying 8 shiv 3.jpg
बैराड़। बैराड़ कस्बे में यूको बैंक के पास में स्थित मार्केट की सात दुकानों पर आज चोरों ने धाबा बोल दिया। चोर मार्केट में स्थित सात दुकानों की सीएफएल निकालकर ले गए। बताया जा रहा है कि चोर दुकानों के ताले चटकाने वाले थे, इतने में पास से डम्पर निकले जिनकी लाइट लगने के बाद चोर मौके से भाग निकले। चोरों की यह पूरी करतूत ज्वैलस की दुकान के बाहर लगेे सीसीटीव्ही कैमरों में कैद हो गई। चोरों इस वारदात से पुलिस की गश्त व्यवस्था पर भी सवालिया निशान लग गया है। यूको बैंक पर पुलिसकर्मी भी गश्त करते हैं, लेकिन वारदात के समय वे यहां पर मौजूद नहीं थे।
जानकारी के अनुसार बैराड़ कस्बे में यूको बैंक की मार्केट में सौरभ गर्ग की कपड़े की थोक की दुकान, बाबू गुप्ता की रेडीमेड कपड़े की दुकान, जगदीश सोनी की  प्रीति ज्वैलर्स के नाम से दुकान, डब्ल्यू गुप्ता की किराना की दुकान, मातादीन गुप्ता की किराना की दुकान स्थित हैं। बीती रात्रि अज्ञात चोर इन सातों दुकानों से सीएफएल निकालकर ले गए। उक्त पूरी घटना प्रीति ज्वैलर्स दुकान के बाहर लगे सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गई जिसमें साफ नजर आ रहा था कि चोरों किस तरह से वारदात को अंजाम दिया। सीएफएल निकालने के पश्चात चोर ज्वैलर्स की दुकान का ताला तोडऩे वाले थे इतने में पास से पोहरी मोहना रोड पर निर्माण कार्य में लगे डम्पर यहां से गुजरे जिनकी लाइट सीधे चोरों पर लगी जिसके चलते वे मौके से भाग निकले। इसके अलावा चोर शुक्ला लॉज से सीएफएल भी चोरी कर ले गए। सभी दुकानदार इस घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज कराने पहुंचे तो पुलिस ने शिकायती आवेदन ले लिया है। कस्बेवासियों की मानें तो इस तरह की चोरी का सिलसिला पिछले चार-पांच दिन से चल रहा है जबकि पुलिस का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। खासबात यह है कि जिस मार्केट में यह घटना घटित हुई है वहां पर यूके बैंक स्थित है जहां पर पुलिसकर्मी गश्त भी करते हैं, लेकिन घटना के वक्त पुलिसकर्मी कहां चले गए इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग रहा है।
बॉक्स
सड़क निर्माण के कार्य के चलते बड़ी घटना टली
पोहरी-मोहना रोड पर सड़क निर्माण कार्य चल रहा है जिसके चलते कार्य में लगे डम्पर कस्बे से निकलते हैं। रात्रि के समय उक्त डम्पर दुकानों के पास से निकलते हैं। बीती रात्रि जब उक्त डम्पर यहां से निकले जिनकी लाइटें सीधे चोरों पर पड़ी तो चोर भयभीत हो गए और मौके से भाग निकले।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!