
इंदौर। सरकारी और निजी स्कूलों में लगातार हिदायत के बावजूद शिक्षक बच्चों को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। स्कूलों के लिए जारी तमाम आदेश हवा हो रहे हैं। जब सरकार तक प्रताड़ना की ढेरों शिकायतें पहुंची तो एक बार फिर शिक्षकों पर शिकंजा कसने वाला आदेश जारी हुआ कि अगर बच्चों को मारा तो शिक्षक पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी,शिक्षा का अधिकार कानून के पालन में राज्य सरकार ने बाल अधिकारों के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। स्कूलों में बच्चों के लिए शिकायत पेटी लगाने का आदेश पांच साल पुराना है, लेकिन अफसरों की लापरवाही से इसका अब तक पालन शुरू नहीं हुआ है। बच्चों को गलती पर आज भी स्कूल में कभी मार पड़ती है तो कभी पूरी क्लास के सामने जलील होना पड़ता है।स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव के मुताबिक शासन के पास बच्चों की प्रताड़ना वाली ढेरों शिकायतें मिल रही है। यह बच्चों के अधिकारों का उल्लंघन है। शासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि भविष्य में स्कूल में बच्चे को प्रताड़ना मिली तो दोषी शिक्षक पर दंडात्मक कार्रवाई होगी। साथ ही शिक्षा अधिकारी को सभी स्कूलों में शिकायत पेटी लगवाने के निर्देश दिए गए हैं।






Be First to Comment