Press "Enter" to skip to content

सहायक सेकेट्री की ग्रामीणों ने लगाई धुनाई, दो के खिलाफ एफआईआर

शिवपुरी। मायापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कितोरा में सहायक सचिव के रूप में कार्यरत जीवन पुत्र मुसाब सिंह यादव उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम कितोरा, पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनने वाली कुटीर का फोटो खींचने के लिए विगत 15 नवंबर को गया हुआ था तभी गांव के ही मंगल सिंह यादव और विजय सिंह यादव ने उसे रास्ते में रोक लिया और उसके साथ मारपीट करते हुए शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। 15 दिन बाद सहायक सचिव ने मायापुर थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 353, 332, 146, 341, 294, 506, 34 आईपीसी के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!