युवा नेता विपुल जैमिनी समर्थकों के साथ यशोधरा राजे की नामांकन रैली में हुए शामिल

शिवपुरी। शिवपुरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी एवं वर्तमान विधायक यशोधरा राजे सिंधिया ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पूर्व राजे अपने हजारों समर्थकों के साथ ढोल नगाढ़ों के साथ रैली की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंची। इस रैली में यशोधरानिष्ठ भाजपाई भी अपने समर्थकों के साथ विशाल रैली में शामिल हुए। इसी क्रम में भाजपा के युवा नेता विपुल जैमिनी अपने महादेव नगर केन्द्र वार्ड क्रमांक 5 एवं 6 के कार्यकर्ताओं को एकत्रित कर विशाल रैली में शामिल हुए। श्री जैमिनी के साथ आधा सैंकड़ा से अधिक कार्यकर्ता शामिल रहे।