Press "Enter" to skip to content

मंदिर जाने के बहाने प्रेमी के साथ भागी प्रेमिका


साथ में गई बहन ने किया खुलासा
शिवपुरी। जिले के भौती थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बरगवां में एक 16 वर्षीय किशोरी मंदिर जाने के बहाने अपने प्रेमी के साथ भाग गई। इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब उसके साथ गई चचेरी बहन अकेली घर वापस लौटकर पहुंची और परिजनों ने उससे पूछा ।
जानकारी के अनुसार एक 16 वर्षीय किशोरी विगत दिवस अपनी चचेरी बहन के साथ धाय महादेव मंदिर पर दर्शन के लिए गई थी वह काफी देर तक घर लौटकर वापस नहीं पहुंची तो परिजनों ने चचेरी बहन से पूछताछ की तो पता चला कि किशोरी पीपलखेड़ा निवासी देव सिंह आदिवासी के साथ चली गई है। परिजनों की रिपोर्ट पर से पुलिस ने मामला कायम कर विवेचना में ले लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!