Press "Enter" to skip to content

मगरौनी लूट का पर्दाफाश, पार्षद सहित तीन आरोपी गिरफ्तार


साढ़े छ: लाख के सोने चांदी के जेवरात बरामद, तीन आरोपी फरार 
शिवपुरी।
मगरौनी कस्बे में 5 अगस्त को सर्राफा व्यापारी बृजेश सोनी उर्फ छोटू को
गोली मारकर उससे सोने चांदी के जेवरात लूटने की वारदात का पर्दाफाश हो गया
है। पुलिस ने इस मामले में नगर पंचायत बामौर का पार्षद दशरथ अटारिया पुत्र
धनीराम जाटव तथा इस वारदात की रैकी करने वाले स्थानीय निवासी पवन गोस्वामी
फूलपुर तथा चोरी के माल को अपने यहां रखने वाली किरण कड़ेरा वेबा अशोक
कड़ेरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि शेष 3 अन्य आरोपी विशंभर गोस्वामी
पुत्र सुंदर गोस्वामी निवासी बामौर, रामप्रीत गुर्जर और जीतू गुर्जर फरार
बने हुए हैं। 
पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित पत्रकारवार्ता में
पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य और
एसडीओपी करैरा अनुराग सुजानिया द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस लूटकांड
में ग्राम फूलपुर थाना सीहोर निवासी पवनगिरी पुत्र गोपालगिरी ने रैकी कर
अपने साथियों को बताया था कि बृजेश सोनी की सोने चांदी की बड़ी दुकान है
एवं उसके यहां अच्छा माल मिलेगा। घटना दिनांक को आरोपी जीतू गुर्जर, विशंभर
गोस्वामी, पवनगिरी, रामप्रीत गुर्जर तथा रामप्रीत का एक अन्य साथी मुरैना
से निकलकर डबरा होते हुए मगरौनी आए तथा उन्होंने बृजेश सोनी की लूट को
अंजाम दिया। बृजेश सोनी की कनपटी पर पहले एक ने कट्टा अड़ाया तथा बैग
मांगा। विरोध करने पर विशंभर गोस्वामी ने गोली मार दी। जो उसके दाहिनें
सीने में जाकर लगी। फिर ये सब आरोपीगण लूट का माल लेकर फरार हो गए। सब
लोगों ने अपने अपने हिस्से बांट लिए तथा कुछ माल किरण बड़ेरा के यहां छुपा
दिया। किरण बड़ेरा को भी हिस्सो देने का लालच दिया गया। तीनों गिरफ्तार
आरोपियों से करीब 150 ग्राम सोना कीमती 4 लाख 30 हजार रूपए तथा करीब साढ़े
पांच किलो चांदी कीमती 2 लाख रूपए बरामद की गई। 
बामौर नपं में बसपा पार्षद है आरोपी दशरथ
इस
मामले में गिरफ्तार दशरथ कटारिया बामौर नगर पंचायत में बहुजन समाज पार्टी
का निर्वाचित पार्षद है। पुलिस ने सबसे पहले उसी को गिरफ्तार किया। पुलिस
को मुखबिर से सूचना मिली जिस पर काम करते हुए बामौर जिला मुरैना में पुलिस
 पार्टी रवाना की गई। जहां पहुंचकर पता चला कि पार्षद दशरथ कुछ चोरी का
सामान बेचने के लिए सुनारों के यहां घूम रहा है। पुलिस ने बामौर में छानबीन
करते हुए दशरथ अटारिया को गिरफ्तार कर लिया और उससे सघन पूछताछ की जिसमें
उसने घटना की पूरी प्लानिंग स्पष्ट करते हुए बताया कि स्थानीय फूलपुर
निवासी पवनगिरी ने रैकी कर उन्हें यहां बुलाया था। 
पुलिस टीम को मिलेगा 10 हजार का इनाम
मगरौनी
में सर्राफा व्यापारी को गोली मारकर लूट करने के मामले में पुलिस अधीक्षक
ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रूपए का इनाम घोषित किया था।
बताया जाता है कि यह इनाम पुलिस टीम को मिलेगा। प्रकरण के खुलासे में थाना
प्रभारी नरवर सुरेश नागर, मगरौनी चौकी प्रभारी सुनील सिकरवार, थाना प्रभारी
सतनवाड़ा जयसिंह यादव, एसआई जेएस मुजोरिया,  एएसआई प्रवीण, आरक्षक विकास,
देवेंद्र परिहार और दशरथ गुर्जर की अहम भूमिका रही।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!