2 क़िस्त में आवास का बन पाया स्ट्रेक्चर
खनियाधाना :– जिले के खनियाधाना जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत बसाहर के सरपंच सचिव व रोजगार सहायक इन दिनों आज कल बहुत सुर्खियों में है इस बसाहर ग्राम पंचायत में पूर्व में शौचालय निर्माण में काफी अनिमित्ताय पाई गई और समाचार पत्रों के माध्यम से आलाधिकारियों को सूचित कराया गया अब आज कल इस ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास में बहुत गड़बड़ झाला देखने को मिला रहा है यहां 45 प्रधानमंत्री आवास बने है जिसने से करीब 40 प्रतिशत प्रधानमंत्री आवास पूर्ण है बाकी के 60 प्रतिशत प्रधानमंत्री आवास आज भी अधूरे डले है जिसमे से एक प्रधानमंत्री आवास झलकन पुत्र किशोरी लोधी का तो ऐसा ही की कुछ कहा ही नही जा सकता और ऑनलाइन देखने पर 45 आवास पूर्ण बता रहे है ग्रामीणों की लंबी शिकायतों के बाद जब हमारी मीडिया टीम ने ग्राम पंचायत बसाहर का दौरा किया तो ग्राम पंचायत की प्रधानमंत्री आवास योजना में सरपंच सचिव के द्वारा बहुत गड़बड़ झाला देखने को मिला जब हमारी टीम ने सरपंच पति से कहा की हमारे लिये प्रधानमंत्री आवास देखना है तो सरपंच पति व रोजगार सहायक ने प्रधानमंत्री आवास को न दिखाते हुये लंबी तान ली जब हमारी टीम ने गांव में जाकर देखा तो प्रधनमंत्री आवास योजना की हकीकत ही कुछ और ही थी और सामने आया की प्रधानमंत्री आवास निर्माण में सरपंच, सचिव द्वारा भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है ग्राम पंचायत बसाहर के हितग्राही झलकन पुत्र किशोरी लोधी से बात की तो उसने अपना प्रधानमंत्री आवास बताया जो केबल स्ट्रेक्चर ही बना था जब झलकन से और बात की तो झलकन ने बताया की मेरी बैंक की किताब सरपंच के पास है और सरपंच मुझे 2 बार बैंक ले गया और दो बार ही अंगूठा लगवाया अंगूठा लगवाने के बाद मुझसे कहा की फोटो कॉफी करवा ला में फोटो कोफ़ी करवाने चला गया और बापस आया तो कहा कि चलो काम नही हुआ जब मैने पता किया तो बैंक से 40, 40 हजार की दो क़िस्त निकल गई और आज तक मेरी कुटीर की केबल नीचे का स्ट्रेक्चर बना है और सरपंच पति ने 80 हजार रुपये निकल लिये और हमारी टीम ने गांव में जाकर देखा तो ऐसे करीब 80 प्रतिशत मामले मिले इसके बात जब दुवारा सरपंच पति व रोजगार सहायक से बात की तो सरपंच पति व रोजगार सहायक ने कहा कि जो हो रहा है वह होने तो खबर छपने से कुछ नही होगा और न ही कोई अधिकारी कार्यवाही करेगा फालतू परेसान हो रहे हो इससे अछ्छा है कि अपने घर चले जाओ इस ग्राम पंचायत बसाहर में हद से ज्यादा गड़बड़ झाला है और पंचायत बिभाग के सभी आलाधिकारी इंजीनियर मोके पर न जाकर लेन देन के फेर में अपने घर बैठ कर सभी कार्य पास कर देते है और ग्राम पंचायत बसाहर के हितग्राही सरपंच सचिव व रोजगार सहायक की लूट घसोत में झुलस रहे है इससे यह साबित होता है सरपंच सचिव व रोजगार सहायक से लेकर सभी आलाधिकारी लिप्त है ग्राम पंचायत बसाहर में पी एम आवास में हुए भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जाँच कराने की मांग हितग्राहियो ने सबंधित अधिकारियों से कई बार की है पर अभी तक कोई जाँच नही की गई
इनका कहना
मौके पर जाकर मामले की जाँच करता हूँ। अगर सरपंच, सचिव दोषी पाए जाते है तो उनके खिलाफ उचित कार्यवाही की जाएगी।
ब्रामेंद्र गुप्ता सी ई ओ जनपद पंचायत खनियाधाना
प्रधानमंत्री आवास की मुझे कोई जानकारी नही है मेने आपको सचिव का नम्बर दे दिया है सचिव से बात कर लो
सरपंच पति महेन्द्र सिंह लोघी ग्राम पंचायत बसाहर






Be First to Comment