रेल हादसे पर लालू का ट्वीट- ‘यात्रियों की सुरक्षा मोदी जी द्वारा ‘भगवान भरोसे” छोड़ दी गई’

राजद प्रमुख एवं पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद ने इंदौर-पटना एक्सप्रेस ट्रेन हादसे के बाद एक बार फिर से केंद्र सरकार पर निशाना साधा है.
लालू ने दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करने के बाद सरकार को आड़े हाथ लिया और कहा कि रेलवे आज शातिराना गिरावट में फंस गया है. लालू ने बयान जारी करने के साथ-साथ ट्वीट करके केंद्र सरकार को कठघरे में खड़ा किया. रेलवे को घाटे में ले जाने का आरोप लगाते हुए राजद प्रमुख ने कहा कि रेलवे के पास खर्च करने के लिए पैसा नहीं है.





Be First to Comment