खनियाधाना । बामौरकलां में जारी 22 मई से चल रहे असंग देव जी के सत्संग में दूसरे दिन डॉ शर्माजी ने उपस्थित होकर सत्संग का आनन्द लिया । असंग देव जी ने कहा कि मानव कहि न कही ममता में सदैव बंधा ही रहता है जब जन्म होता है तब हम मा की ममता को खूंटी बना लेते है और उसमें अपने मन को टांग देते है।कुछ वर्षों बाद जब शादी हो जाती है तो हम ममता की खूंटी बदलकर मां से हटाकर पत्नी में टांग देते है फिर जब बच्चे हो जाते है तो बच्चों की खूंटी बनाकर उसमें ममता कर लेते है पत्नी से थोड़ा थोड़ा हटाकर बच्चो पर टांगते है और जब बच्चो की शादी हो जाती है तो वही ममता बनाकर हम टांग देते है इस प्रकार मानव कहि न कही माया मोह में फंसा है । असंग देव जी ने सुंदर भजनों को सुनाया जिसमे तेरे कांटो से भी प्यार तेरे फूलो से भी प्यार जो भी देना हो चाहे देदे। सत्संग में चंदेरी पिछोर भौंती मनपुरा इंदार बैराड़ आदि जगहों से हजारों लोगों ने सत्संग का आनन्द लिया ।बहार से पधारे सभी अतिथियों कोभोजन व्यवस्था सतगुरु कबिर आश्रम के द्वारा निशुल्क है । डॉ शर्मा जी ने अपने उद्बोबोदन मे कहा यह भारत भूमि सन्तो की है जब तक इस धरा पर सन्तो का वास रहेगा यह भारत की धरा सिद्ध और पवित्र रहेगी ।डॉ ने एक दृष्टांत सुनाया की जब भगवान श्री राम 14 वर्ष का वनवास समाप्त कर अयोध्या आये तब सुत कीर्ति ने भगवान से वनवास के समय पहने हुये बस्त्रो को मांगा तब प्रभु श्री राम ने कहा इन बस्त्रो का क्या करोगी मगर जब जब सन्त जिस जगर भगवान के प्रवचन होंगे वहाँ पर सभी लोग सद्मार्ग पर आ जाय तो समझो धरा अभी पवित्र है और घोर कलयुग नही आया ।कलयुग में प्रभु का नाम ही काफी है एक बार प्रभु का नाम अवश्य लो और सद्मार्ग पर चलो । इस अवसर पर इंजी कौशल किशोर शर्मा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य भा जा पा अमित रिछारिया सुनील पांडे राजेश लोधी खिरकित मुकेश पटैरिया अनिल बरसैय्या बी ए सी बाबा जागरण रामसिंह यादव जिला पंचयात सदस्य ठाकुरदास लोधी लालाराम कुशवाह अन्य हजारो लोगो की उपस्थिति रही। पुलिस की व्यवस्था चाक चौबंद रही




