
खनियाधाना । मूलतः बसई जिला दतिया में जन्मे अपने कर्तव्यों और फर्ज के प्रति समर्पित सेवाकाल में कभी समझौता न करने बाले एल एन गुप्ता उपयंत्री जल संसाधन विभाग से 31 मई को सेवानिवृत्त हुये।आप डिप्लोमा इंजीनियर एसोशियन के सम्भागीय अध्यक्ष भी रहे।सन 1980 में तवा परियोजना तवानगर होशंगाबाद से सेवा शुरू कर अपने कार्यकाल में सीधी में महान परियोजना “खनियाधाना में बुधना परियोजना शिवपुरी में मड़ीखेड़ा और अंतिम महुअर परियोजना करैरा पर सेवानिर्वत हुये।अपने पद का दायित्व निभाते हुऐ अपने सेवाकाल में 5 बांधो का निर्माण कराया ।यह कार्यक्रम महुअर बांध निरीक्षण भवन में आयोजित किया गया इस मधुर बेला में कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग शिवपुरी श्री भागीरथ प्रसाद छीपा अनुविभागीय अधिकारी महुअर बांध श्री आर पी दोहरे और श्री राजौरिया जी संलग्न अधिकारी श्री राजपूत डिविजनल एकाउंटेंट श्री भारती जी सीनियर क्लर्क शरद शर्मा उपयंत्री वी पी सिंह एस के अग्रवाल श्री राजे बड़े बाबू पिछोर यश पुरोहित सम्भागीय साथी उपयंत्री एवम स्टाफ मौजूद रहे ।सभी ने एल एन गुप्ता द्वारा दिये गए विभाग में योगदान की प्रशंसा की एवम उत्तम भविष्य की कामना करते हुये शुभकामना दी।






Be First to Comment