कोलारस – डॉक्टर दिवस यह दिन डॉक्टर के समर्पण, कार्य के प्रति, निष्ठा, ईमानदारी, लगन को सलाम करने के लिए हर साल 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। डॉक्टरी ही एक ऐसा पेशा है जिस पर लोग विश्वास करते हैं इसे बनाये रखने की जिम्मेदारी सभी डॉक्टरों पर है। इसमें कई समस्याऐं भी है और कई सवाल भी है। सवाल भी है। डॉक्टरो के साथ कई घटनाऐं भी डॉक्टरो के साथ सामने आई है। जिसका डॉक्टरो ने डटकर सामना किया है।

डॉक्टरो के ऐसे ही सेवा भाव के जजबे को सलाम करते हुए कोलारस समाज सेवी संस्था पब्लिक हैल्प ग्रुप द्वारा चिकित्सक दिवस पर कोलारस शासकीय अस्पताल में पदस्त डॉक्टरो को अस्पताल पहुंचकर सम्मानित किया है। पब्लिक हैल्प ग्रुप सदस्यो ने डॉ. हरीश आर्य आर्य, डॉ विवके शर्मा, डॉ सुरेन्द्र शर्मा, डॉ. आनंद जैन को माला पहनाकर शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही मिठाई खिलाकर सभी का मुंह मीठा कराया गया। पब्लिक हैल्प ग्रुप अध्यक्ष ने डॉक्टरो को जनता का सच्चा सेवक बताया और कहा ऐसे ही डॉक्टरो कि बजह से आज सच्ची सेवा भावना जिंदा है। जिसके बाद सभी ने एक दूसरे के अनुभव शेयर किये।
इस बीच सभी डॉक्टरो ने पब्लिक हैल्प ग्रुप के कार्यो कि प्रशंसा कि और सभी सदस्यो को धन्यबाद दिया। कोलारस अस्पताल में पदस्त डॉक्टरो ने कहा कि कोलारस में इतने वर्षो में पहली बार उनहे सम्मान मिला है। सम्मान करने वालो में पब्लिक हैल्प ग्रुप अध्यक्ष धमेन्द्र शिवहरे, उपाध्यक्ष संजीव जैन , गिर्राज गुप्ता, इमरान अली, विकास कुशवाह, संजय चिड़ार, अमर काले, रिंकू शिवहरे, सूरज नायक, मोंटी कुशवाहा, सुनील कुशवाहा, अनिल लोधी संस्कार गुप्ता, सुनील रजक, राजेश खटीक, बबलेश जैन, राजेश भार्गव, सौरभ जैन, चूना ठाकुर आदी लोग मौजूद रहे।






Be First to Comment