Press "Enter" to skip to content

सरदार बल्लभ भाई पटेल ने देश को एकजुट करने का कार्य किया: डीआईजी शर्मा आईटीबीपी द्वारा रन फॉर यूनिटी का आयोजन

करैरा। भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल ने आज 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल के सभी पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ लेकर मार्च पास्ट किया। 

 करेरा पुलिस सहायता केंद्र से आईटीबीपी तक एकता दौड़ (रन फॉर यूनिटी) का आयोजन किया गया। उसमें मुख्य अतिथि डीआईजी रमाकांत शर्मा, सेनानी ऋषभ कुमार, एसडीओपी बीपी तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष कोमल साहू, सहित अन्य गणमान्य नागरिक, अधिकारी कर्मचारी, छात्र छात्राएं उपस्थित थे। रन फॉर यूनिटी के लिए एकत्रित छात्र-छात्राएं व जवानों को डीआईजी श्री शर्मा, सेनानी ऋषभ कुमार, नगरपालिका अध्यक्ष श्री साहू एवं एसडीओपी श्री तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रारंभ कराई रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के शुरुआत में डीआईजी श्री शर्मा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश  आजादी के बाद  550 से अधिक रियाशतो को देश में शामिल कर देश की एकता अखंडता को मजबूत किया। श्री शर्मा ने कहा कि आप लोग श्री पटेल का अनुसरण कर भाईचारा बना कर  देश की एकता अखंडता को मजबूत रखे। एसडीओपी श्री तिवारी ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के देश हित मे किये गए त्याग के बारे में बताया। उन्होंने कहा है कि आज हमे एकता में रहने की जरूरत है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगरपालिका अध्यक्ष कोमल साहू ने कहा कि भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल के अधिकारियों द्वारा निरंतर सामाजिक कार्य किए जाते रहे हैं पूर्व में भी स्वच्छता अभियान सहित अन्य कार्य में हमेशा सहयोग रहता है। हम भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल व उनके अधिकारियों के आभारी हैं, आज इस दौड़ का आयोजन भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल ने कराया हम लोगों को एकता में बांधने का काम किया, उन्हें धन्यवाद देते हैं। कार्यक्रम का संचालन डिप्टी कमांडेंट वीरेंद्र रावत एवं सतीश श्रीवास्तव पूर्व मार्केटिंग प्रबंधक द्वारा किया गया। रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का समापन भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल के  गिब्सन स्टेडियम  में हुआ। वहां सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए ।रन फॉर यूनिटी का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया, रास्ते में कई जगह पेय पदार्थों की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में तहसीलदार नवनीत शर्मा,  जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आरके गोस्वामी नगर पालिका उपाध्यक्ष नरेश गुप्ता, पार्षद मुकेश राय, मुख्य नगरपालिका अधिकारी जबर सिंह कुशवाह, नगर निरीक्षक संजीव तिवारी, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ विनोद शर्मा, डिप्टी कमांडेंट राजकुमार बोहरा, आलोक सिंह, रोबिन कुमार,  देवेंद्र सिंह गुर्जर, हरि सिंह, थानाप्रभारी अमोला, परमानंद शर्मा,  पूर्व जनपद अध्यक्ष् रामस्वरूप रावत, राजस्व निरीक्षक विनोद सोनी, प्र. अ. आर के भार्गव, समजेसवी सुरेश बंधु, संजय पहारिया, सहित अन्य अधिकारी – कर्मचारी स्कूली छात्र छात्राएं भारी संख्या में मौजूद थे। रन फॉर यूनिटी में सेंट जॉन्स पब्लिक स्कूल, संस्कृत पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, शासकीय  उत्कृष्ट विद्यालय सहित कई अन्य स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!