Press "Enter" to skip to content

पिता के हत्यारे पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

शिवपुरी। मायापुर थाना क्षेत्र के ग्राम चिनोदी में जमीनी विवाद के चलते आरोपी खलक सिंह लोधी ने अपनेे पिता जुझार सिंह लोधी पर तलवार से हमला कर दिया था जिससे उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी अशोक बाबू शर्मा ने बताया कि विगत दिवस हत्यारे पुत्र खलक सिंह लोधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

उल्लेखनीय है कि आरोपित खलक सिंह लोधी का अपने पिता जुझार सिंह लोधी से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद के चलते शनिवार को दोनों के बीच विवाद हो गया और खलकसिंह ने जुझार सिंह पर तलवार से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद उसे अस्पताल लाया जा रहा था, जहां उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपित बेटे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया था।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!