
शिवपुरी। जनपद शिक्षा केन्द्र शिवपुरी के ग्राम सिरसौद, ठर्रा एवं सतनबाड़ा में पालकों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्मुखीकरण की शुरूआत प्रात: 11 बजे शा.मा.वि.सिरसौद के परिसर में आयोजित हुआ। जिसमें ग्राम से 60 पालक उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीआरसीसी शिवपुरी अंगद सिंह तोमर ने कहा कि शिक्षा का जीवन में बहुत महत्व है इसलिए प्रतिदिन अपने एवं बसाहट के प्रवेशी, अन्य अप्रवेशी एवं शाला त्यागी छात्रों को विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया जाये। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कच्ची मिट्टी को किसी भी सांचे में ढाला जा सकता उसी प्रकार प्रांरभ से ही बच्चों पर ध्यान देकर दिन-प्रतिदिन उनके गृहकार्य एवं प्रगति की जांच करते हुए अच्छे संस्कारों के साथ अच्छे भविष्य की कल्पना की जा सकती है जिससे वह भविष्य में परिवार, समाज, प्रदेश एवं राष्ट्र के लिए संसाधन बन सकता है और प्रगति कर सकता है शिक्षा के महत्व को समझाते हुए बच्चों में अच्छे संस्कार डालते हुए प्रतिदिन संस्था में भेजे एवं स्वयं भी शिक्षकों के साथ मिलकर उनकी प्रगति जानें, शिक्षा को जीवन का अभिन्न अंग मानते हुए इसकी महती आवश्यकता और जरूरत पर जोर दिया। सुनहरे भविष्य का निर्माण करने के लिए बच्चों को शाला में प्रवेशित करते हुए अध्यापन जरूरी है। कार्यक्रम को बी.ए.सी. संतोष व्यास ने भी संबोधित किया एवं आभार प्रदर्शन राजेशमणि द्विवेदी एंव श्रषभ जैन सी.ए.सी. ने किया । कार्यक्रम की अगली श्रंृखला में पालकों का उन्मुखीकरण ग्राम ठर्रा में किया गया जिसे वहॉ के प्रभारी प्राचार्य शिवहरे मिडिल स्कूल प्रधानाध्याापक त्रिपाठी, बी.आर.सी.सी. शिवपुरी एवं दिनकर नीखरा ने संबोधित किया। उन्मुखीकरण के आखिरी चरण में कार्यक्रम का आयोजन सतनबाड़ा में आयोजित हुआ जिसमें कार्यालय की ओर से बी.ए.सी आदित्य प्रकाश माथुर, पुरूषोत्तम शर्मा एवं बृजेश कुमार बाथम सी.ए.सी. उपस्थित थे। कार्यक्रम को बी.ए.सी आदित्यप्रकाश माथुर एवं पुरूषोत्तम शर्मा ने संबोधित किया। अपने संबोधन में बी.ए.सी. माथुर ने शिक्षा पर प्रकाश डालते हुए पालकों को प्रतिदिन बच्चों को शाला में भेजने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में सी.ए.सी.लोकेश बोबल भी उपस्थित थे तथा कार्यक्रम के अंत बच्चों को शाला में प्रतिदिन भेजने हेतु सभी पालकों द्वारा संकल्प। लिया गया। कार्यक्रम उपरांत सभी उपस्थित पालकों एवं आगंतुकों को पेन फोलडर एंव पेड का वितरण किया गया। तत्पश्चात सभी को स्ववलपहार वितरित किया गया कार्यक्रम में पालकों की उपस्थित हेतु सभी पालकों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।






Be First to Comment