
शिवपुरी। नगर पालिका द्वारा पेयजल समस्या को दूर करने को लेकर करोड़ों रूपए पानी की तरह बहाए जा रहे हैं लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकल रहा है। पानी के नाम पर नपा में भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है। आश्चर्र्य यह है कि नपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह के गृह वार्ड के ही लोग पिछले डेढ़ माह से पानी के लिए तरस रहे हैं। वार्ड क्रमांक 7 के निवासी पेयजल समस्या को लेकर नपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह सहित उन्हीं की पार्टी की वार्ड पार्षद ज्योति आशीष धाकड़ से कर्ई बार मिल चुके हैं, लेकिन इसके बाबजूद भी वार्ड में पेयजल समस्या से वार्ड वासियों को निजात नहीं मिली। ऐसी स्थिति में वार्ड के लोगों का अध्यक्ष औैर पार्र्षद के खिलाफ आक्रोश बढ़ रहा है।
वार्र्ड क्रमांक 7 के निवासी दिनेश धाकड़, कमल सिंह धाकड़, गोपाल अग्रवाल, मनीष भारद्वाज, प्रतीक निगम, अमित विश्वकर्मा सहित अनेकों लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीराम कॉलोनी क्षेत्र में पिछले डेढ़ माह से पानी का एक भी टेंकर वहां नहीं पहुंचा वहीं क्षेत्र में लगे बोर भी सूख गए हैं। ऐसी स्थिति में उनके समक्ष पेयजल संकट गहरा गया है। हाल ही में वार्र्ड के निवासियों ने नपाध्यक्ष से मुलाकात की और उन्हें जल संकट से अवगत कराया लेकिन लम्बा समय बीत जाने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुर्ई है। अध्यक्ष ने जब उनकी नहीं सुनी तो वह वार्ड पार्षद ज्योति आशीष धाकड़ से मिले जिन्होंने उनकी समस्या को जल्द दूर कराने का आश्वासन दिया, लेकिन वह भी अपनी जिम्मेदारी भूल गई। वार्ड की समस्या पूर्व की तरह बनी हुई है। ऐसी स्थिति में वार्डवासी अध्यक्ष और पाषर्द की कार्र्यशैली को लेकर आक्रोशित है जो उनके खिलाफ आंदोलन करने के लिए बाध्य हो रहे हैं। वार्ड वासियों का कहना है कि जल्द ही नपाध्यक्ष और पार्षद के घरों पर पहंचुकर प्रदर्शन करेंगे।






Be First to Comment