Press "Enter" to skip to content

पंद्रह दिनों से डाकघर की लिंक फैल , हजारों उपभोक्ता परेशान

खनियाधाना ( शिवकांत सोनी ) । खनियाधाना , नगर में गांधी चौक स्थित एक मात्र उपडाकघर में पिछले करीब 15 दिनों से लिंक फैल होने से सभी कार्य बंद पड़े हैं यहाँ तक कि प्रतिमाह सुकन्या , आवर्ती , बचत खाते वाले उपभोक्ता भी अपनी राशि जमा नहीं होने से परेशान घूम रहे हैं । जानकारी के मुताबिक पिछले माह की 17 तारीख से डाकघर की कनेक्टिविटी बंद पड़ी है जिसकी शिकायत कई बार करने के बाबजूद आज तक कोई सुधार नहीं हुआ है । डिजिटल क्रांति के युग में लगातार इतने लम्बे समय तक लिंक फैल रहना विभाग की घोर लापरवाही का उदाहरण है इसके बाद भी कोई ठिकाना नहीं है कि डाकघर में नियमित लेनदेन कब शुरू हो सकेगा।
जानकारी के मुताबिक डाकघर सहित अधिकतर सभी सरकारी कार्यालयों में बीएसएनएल के कनेक्शन पर ही ब्रॉडबैंड सेवा चलाते हैं लेकिन आये दिन लिंक फ़ैल रहने से कई विभाग तो निजी मोबाइल कंपनियों से जुड़ कर अपना काम फटाफट कर रहे हैं लेकिन डाक विभाग आज भी बीएसएनएल के भरोसे बैठा है इसलिए महीने में मात्र 5 – 10 दिन ही लिंक रहती है । 
डाकघर की लिंक फ़ैल होने का खामियाजा सबसे ज्यादा बचत खाता , आवर्ती , सुकन्या वालोँ को उठाना पड़ रहा है जो रोज चक्कर लगा रहे हैं लेकिन लिंक फ़ैल की तख्ती लगी देखकर वापिस लौट आते हैं । मई महीने में 15 दिनों से सेवा ठप होने से उपभोक्ता अपनी किस्तें भी जमा नहीं करा सके जिसके कारण उनको मजबूरी में अब जून माह में पेनल्टी दे कर जमा करनी पड़ेंगी । 
फैक्ट फाइल – 
खनियाधाना के अंतर्गत कुल शाखा डाकघर 6
बचत खाते करीब 5 हजार
आवर्ती खाते करीब 6 हजार 
सुकन्या खाते करीब 2 हजार
इनका कहना है
पिछले 5 – 6 माह से खनियाधाना के बीएसएनएल कार्यालय में कोई भी प्रभारी नहीं होने से सारी व्यवस्थाएं ठप पड़ी थीं , में ने अभी चार्ज लिया है व सुधार की कोशिश कर रहा हूँ । डाकघर की लाइन सुधारी जा रही है व वहाँ का मॉडेम ख़राब था जिसे बदला जा रहा है । अभी तो ऊपर से ही लाइन ख़राब है।
अब्दुल खान , प्रभारी बीएसएनएल कार्यालय खनियाधाना
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!