Press "Enter" to skip to content

प्रधानाध्यापक जयकुमार जैन हुए सेवानिवृत

खनियाधाना , नगर के कन्या माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री जय कुमार जैन आज सेवा निवृत हो गए इस अवसर पर आयोजित विदाई समारोह कार्यक्रम में सभी ने उनके सेवाकाल को याद करते हुए उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान को कभी भी नहीं भुलाया जाने वाला बताते हुए प्रेरणा लेने की बात कही । कार्यक्रम में अशोक जैन एपीसी जिला शिक्षा केंद्र शिवपुरी , आत्माराम वंशकार प्र. अ. मा. वि. क्र. 1 , सहित सहयोगी स्टॉफ मौजूद थे । उल्लेखनीय है कि जैन साहब के नाम से  पहचाने जाने वाले जय कुमार जैन पिछले करीब 40 वर्षो से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट शिक्षण पद्धति के बारे में पहचाने जाते हैं । अपने कार्य के लिए सदैव समर्पित व सीधे सच्चे स्वभाव के लिए वह हमेशा याद किये जाएंगे । इस अवसर पर सेवानिवृत हो रहे जैन सर ने सभी का आभार व्यक्त किया

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!