Press "Enter" to skip to content

खनियाधाना में धूमधाम से हुआ माता की प्रतिमाओं का विसर्जन नगर परिषद की बिबस्थाय रही चाक चौबंद

खनियाधाना , पूरे नौ दिनों तक मां दुर्गा की भक्ति में तल्लीन नगर वासियों ने आज भव्य शोभायात्रा के साथ सभी प्रतिमाओं का विसर्जन नगर के बाहर धुबिया तालाब में किया । इसके पूर्व नगर के सभी झांकी पंडालों में सुबह से ही मंत्रोच्चार पूर्वक व विधिविधानपूर्वक हवन व कन्या भोज के कार्यक्रम का आयोजन किया गया बाद में सभी देवी प्रतिमाएं नगर के ऐतिहासिक टेकरी मंदिर मैदान में एकत्रित हुई ,  जहां से भव्य जुलूस शोभायात्रा के रूप में प्रारंभ हुआ जो कि नगर के प्रमुख मार्गो नगर पालिका चौराहा , गांधी चौक , चेतन बाग चौराहा , बस स्टैंड होते हुए विसर्जन स्थल तक पहुंची ।इस दौरान नगर परिषद द्वारा सड़कों की विशेष सफाई व पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की गई ।इस वर्ष नगर में करीब बीस स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं विराजमान की गई थी जिनको आज गाजे बाजे के साथ विदा किया गया । जुलूस में भक्तजन शाफ सुंदर वेशभूषा में भजनों की धुन पर थिरकते हुए  माता की जय जयकार करते हुए चल रहे थे ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!