Press "Enter" to skip to content

पीएम आवास पर सरपंच पति ने मांगी रिश्प्त समाचार प्रकाशित किया तो पत्रकार को जान से मारने की धमकी

प्रधानमंत्री आवास के नाम पर 20000 की रिश्प्त मांग रहा सरपंच पति

खनियाधाना , खनियाधाना तहसील के बामोरकला ग्राम पंचायत में एक युवक ने शपथ पत्र के माध्यम से ग्राम पंचायत बामोरकला के सरपंच पति व सचिव पर प्रधानमंत्री आवास योजना मंजूर करने के नाम पर 20000 की मोटी रकम मांगने का आरोप लगाया है शिकायतकर्ता ने शपथ पत्र के माध्यम से बताया कि मैं आवेदक महेश कुमार सोनी पुत्र कन्हैया लाल सोनी उम्र 45 वर्ष निवासी बामोरकला का निवासी हूं यह की मेरा सन 2002 व 2003 की बी पी एल सूची में बी पी एल क्रमांक 387 पर नाम दर्ज है इसलिए मुझे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ था जिसके एवज में सरपंच पति व सचिन ने 20000 की मोटी राशि मांगी थी और इसके एवज में प्रधानमंत्री आवास दिलाने का कहा था पर गरीब होने से शपथकर्ता महेश सोनी 20000 की मोटी रकम देने में असमर्थ रहे तो सरपंच पति ब सचिव ने प्रधानमंत्री आवास से नाम हटा दिया बा अपात्र घोषित कर दिया  इसके चलते महेश कुमार सोनी ने कई बार वरिष्ठ अधिकारियों व जनपत निरीक्षक आर के टेंडर से संपर्क किया और 181 लगाई पर 181 में वरिष्ठ अधिकारी ने इस पर कोई ध्यान आकर्षित नहीं किया हद तो तब हो गई जब यह खबर समाचार पत्रों में प्रकाशित हुई तो सरपंच पति मोहनलाल गुप्ता व उपसरपंच जगत सिंह यादव ने वरिष्ठ पत्रकार संतोष जैन को फोन पर जान से मारने की धमकी दी और किसी भी तरह से निपटने को कहा और गाली गलौज करते हुए विभिन्न प्रकार के आरोप लगाए जिससे पत्रकार संतोष जैन डरे सहमे है और घर से बाहर नही निकल पा रहे है अब पत्रकार जगत पर ऐसे छुटभाइय नेता हावी होते नजर आ रहे हैं अगर पत्रकार जगत पर ऐसे छुटभैइय नेता हावी रहे तो देश के चौथे स्तंभ को खतरा बना रहेगा जब छुटभैइय नेता ग्राम पंचायत बामोर कला सरपंच पति मोहनलाल गुप्ता व उपसरपंच जगत सिंह यादव ने वरिष्ठ पत्रकार संतोष जैन को फोन पर धमकी दी तो खनियाधाना ब्लॉक पत्रकार संघ ने एकजुटता का परिचय दिखाते हुए बामोरकला थाना पहुंचकर सामूहिक ज्ञापन दिया और छुटभैइय नेता सरपंच पति मोहनलाल गुप्ता व उपसरपंच जगत सिंह यादव के खिलाफ धारा 506 294 व 34 के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है ब्लॉक पत्रकार संघ खनियाधाना ने मामले की उचित जांच कर कार्रवाई की उचित मांग की है व  वरिष्ठ पत्रकार संतोष जैन ने दोनों आरोपियों की फोन पर बात कि उसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग भी एफ आई आर के साथ संलग्न की है अब देखना यह है की छुटभैया नेता के खिलाफ कार्रवाई होती है या फिर वरिष्ठ पत्रकार संतोष जैन को न्याय मिलता है

यह भी लगाये महेश ने आरोप :–   ग्राम पंचायत बामोरकला में लगभग 90 फिसदी अपात्र लोगों के नाम हैं जिनके पास पक्का मकान दुकान जमीन कृषि भूमि मोटरसाइकिल ब चार पहिया वाहन है जो बी पी एल की श्रेणी में नहीं आते हैं फिर भी रिश्वत देकर उनके बी पी एल कार्ड बनवाकर राशन की अनेक योजनाओं का लाभ ले रहे हैं जिससे शासन को मोटी रकम का नुकसान हो रहा है जिसमें जनपद पंचायत के अधिकारी ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव सहित पटवारी लिप्त हैं

181 पर भी की शिकायत पर नही हुआ निराकरण :–

आवेदक महेश कुमार सोनी द्वारा बताया गया कि इस संबंध में मैंने सी एम हेल्पलाइन पर भी कई बार शिकायत दर्ज कराई है जिसकी जांच को भी जांच करता आर के टैंकर के द्वारा गलत रिपोर्ट बनवाकर भेजा जा रहा है अब मेरी शिकायत एल 4 पर पहुंच चुकी है इसके बाद भी अधिकारियों द्वारा कोई जांच नही  की जा रही है और ना ही जांच करता द्वारा मौके पर आकर कोई समस्या का समाधान किया जा रहा है जिससे महेश  परेशान बना हुआ है और महेश गंभीर बीमारी से भी पीड़ित है और अब इधर सरपंच पति ब सचिव परेशान कर रहे है

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!