पीएचई कुएं के पानी से नलजल योजना शुरू करने की तैयारी में, लोगों की बढ़ी धड़कनें
योगेन्द्र जैन पोहरी-पोहरी तहसील की मुख्यालय की पंचायत कृष्ण गंज में लगभग 12 माह से नल जल योजना बन्द पड़ी हुई है इसके बाद गर्मियो में भीषण जल संकट से जनता को दो चार होना पड़ा। पीएचई विभाग द्वारा कुछ माह पहले एक बोर कृष्ण गंज में कराया गया था जिसमे कुछ पानी निकलने के बाद उस बोर को पास के कुआं में डाल दिया गया कुआँ में बोर डालने के बाद आस पास के लगभग 500 से 600 परिवार प्रतिदिन पानी आराम से कुआँ के माध्यम से भर रहे हैं।
प्रशासन को जनता की खुशी देखी नही गई और कुआँ के माध्यम से नल जल योजना शुरू कर शासकीय राशि को ठिकाने लगाने की योजना पीएचई विभाग ने प्रशासन को साथ लेकर बन ली और कुआँ के माध्यम से पानी की टंकी भरनी शुरू ही हुई कि आधा कुआँ खली हो गया यदि इसी बीच बोर की मोटर खराब हो जाती है तो कृष्ण गंज में भीषण संकट से लोगो को दो चार होना पड़ेगा जबकि पोहरी के अधिकारियों को इस बारे में अबगत कर दिया गया है इसके बाद भी अधिकारियों का इस ओर ध्यान न देना पानी की व्यवस्था को कृष्ण गंज में फेल करना है।
समय रहते नहीं जागा प्रशासन तो उत्पन्न हो सकता है भीषण जल संकट
कृष्ण गंज में कुआँ के माध्यम से जनता को पानी तो मिल रहा है पर उस कुआँ से नल जल योजना शुरू करके पीएचई विभाग किसी के कहने पर नल जल योजना शुरू करने जा रहा है अभी लगभग 500 से 600 परिवार कुए के पानी भरते है कुए में पानी भी नही होने के बाद भी नल जल योजना शुरु को जा रही है
व्यवस्था फेल कर चुनाव में कोई फायदा तो नहीं लेना चाहता
कृष्ण गंज की जनता पेयजल से 12 माह हो परेशान रहती है वर्तमान में यदि कृष्ण गंज वासियो को पानी कुए के माध्यम से मिल रहा है और जनता इस बारे में बोल भी नही रही उसके बाद भी पीएचई विभाग व प्रशासन नल जल योजना शुरू में इतनी दिलचसबी क्यों देखा रहा है ऐसा तो नही है कि चुनाव के मध्य पानी व्यवस्था फेल होने से वर्तमान जन प्रतिनिधि को नुकसान पहुंचाने का मकसद किसी विरोधी नेता का हाथ हो और प्रशासन और पीएचई उसके लिए मोहरे का काम कर रहे हों। दोनो पंचायतों के लगभग 1000 परिवार पानी रोजना भरता है जबकि नल जल योजना शुरू होने से पानी की व्यवस्था फेल हो जाएगी जिसके बाद लोग पानी की एक-एक बूंद को तरस जाएंगे।






Be First to Comment