Press "Enter" to skip to content

गर्भवती महिला के साथ दुष्कर्म, आरोप- दबंगों ने नहीं होने दिया केस दर्ज, दी थी गांव से निकालने की धमकी

शिवपुरी। गोवर्धन थाना क्षेत्र के ग्राम गुरिच्छा में रहने वाली एक गर्भवती दुष्कर्म पीडि़ता ने एसपी से गुहार लगाई कि वह गर्भवती है। 10 सितम्बर को जब वह अपने खेत पर जा रह थी, उसी दौरान गांव के ही अमरसिंह कुशवाह ने गर्भवती होने के बावजूद उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। इसके बाद यह बात उसने अपने परिजनों को बताई। वह गोवर्धन थाने पर पहुंचे और यहां गांव के ही दबंग आ गए और उन्होंने उनकी एफआईआर दर्ज नहीं होने दी। राजीनामा कर दिया। पीडि़ता का कहना है कि वह आरोपित को सजा दिलाना चाहती है। आरोपित पर केस दर्ज होना चाहिए। परिजन ने उसे पकड़कर डायल 100 पर सूचना दी। पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई। लेकिन गांव के कुछ दबंगों ने मुकदमा दर्ज नहीं होने दिया। उसे डरा-धमका कर गांव ले गए। मुकदमा दर्ज कराने की स्थिति में गांव से निकाल देने की धमकी दी जा रही है। महिला ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। वहीं गोवर्धन थाना प्रभारी गब्बर सिंह का कहना है कि अजाक थाने में शिकायत हुई है। वरिष्ठ अधिकारियों की संज्ञान में मामला है। निर्देश मिलते ही महिला की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर लेंगे। पहले ही दिन महिला आई थी। उस दौरान मुकदमा दर्ज नहीं कराया था। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!