
िशवपुरी। लोकसभा निर्वाचन 2019 के लिए जिला जनसंपर्क कार्यालय 14 नंबर कोठी शिवपुरी में गठित किए गए मीडिया सेंटर का रविवार को अपर कलेक्टर आरएस बालोदिया एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी कसूद अहमद ने अवलोकन कर मीडिया सेंटर में सेवाए दे रहे अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान अपर कलेक्टर ने लोकसभा निर्वाचन 2019 के लिए गठित जिला स्तरीय एमसीएमसी कमेटी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पेडन्यूज पर की जा रही निगरानी एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया में राजनैतिक विज्ञापनों के प्रमाणीकरण के संबंध में जानकारी ली।
इस दौरान मीडिया सेंटर प्रभारी एवं उपसंचालक जनसंपर्क अनूप सिंह भारतीय, एमसीएमसी कमेटी के सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में प्रमोद भार्गव एवं अशोक कोचेटा डाईट प्राचार्य अशोक श्रीवास्तव, व्याख्याता रतिराम धाकड़, वरिष्ठ अध्यापक विमल श्रीवास्तव सहित अधिकारी एवं कर्मचारी आदि मौजूद थे। इस दौरान उपसंचालक भारतीय ने मीडिया सेंटर एवं एमसीएमसी कमेटी द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी से अवगत कराया और बताया कि अभी तक किसी भी प्रकार की पेडन्यूज का प्रकरण सामने नहीं आया है।
सेक्टर मजिस्ट्रेटों का प्रशिक्षण 2 अप्रैल को
शिवपुरी। लोकसभा निर्वाचन कराए जाने के लिए नियुक्त किए गए सेक्टर मजिस्ट्रेटो का प्रशिक्षण 2 अप्रैल को दोपहर 2 बजे से 5 बजे के बीच जिला पंचायत कार्यालय पोहरी रोड़ में आयोजित किया गया है। इस प्रशिक्षण में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 23 करैरा एवं 24 पोहरी के सेक्टर मजिस्ट्रेटो शामिल होंगे। यह प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर्स के रूप में प्रोफेसर एपी गुप्ता द्वारा दिया जाएगा।






Be First to Comment