Press "Enter" to skip to content

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष माफी मांगे अन्यथा दर्ज होगा मानहानि का मुकदमा: गोविंदा

पिछोर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोविंदा शर्मा ने प्रेस वार्ता करते हुए विगत कुछ दिनों से उनके ऊपर लग रहे झूठे आरोपों के विरोध में कहां की हम वर्षभर कैंपस में काम करते हैं छात्रों की समस्याएं सुनते हैं एवं उनका निराकरण भी कराते हैं। मैं एक गरीब साधारण परिवार से आने वाला एक सामान्य व्यक्ति हूं मेरे द्वारा विगत कुछ वर्षों से छात्रों की आवाज प्रमुखता से उठाई जा रही है  मेरे द्वारा  विगत कुछ महीनों पहले  छात्र हितों की मांगों को लेकर तीन दिवस की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की गई थी एवं  प्रशासन  एवं महाविद्यालय प्रबंधन  मेरे आगे नतमस्तक हो गया था और  सभी छात्रों की सभी मूलभूत मागे  मान ली गई थी सभी छात्र-छात्राओं के मन में मेरे लिए यह भावना आ गई थी कि हां वास्तविकता में हमारी आवाज को ही प्रमुखता से उठाने वाला व्यक्ति है और उस भूख हड़ताल के माध्यम से मेरी संपूर्ण क्षेत्र में प्रसिद्धि भी हुई थी यह बात एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस को काफी समय से खटक रही थी की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और गोविंदा शर्मा का काफी नाम हो रहा है विगत कुछ दिनों पहले छात्रसंघ चुनाव की भी घोषणा हो चुकी है और अब यह मेरे खिलाफ साजिश रच रहे हैं कि कैसे भी किसी झूठे आरोप में मुझे फंसा कर मेरी छवि धूमिल की जाए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद 1949 से छात्र हितों में निरंतर कार्य कर रहा है और यह कल के आए छात्र संगठन हम पर उंगली उठा रहे हैं कि हम छात्रों से वसूली कर रहे हैं वह भी बिना किसी प्रमाण के। अगर मेरे द्वारा किसी भी छात्र से पैसे दिए गए हैं तो उसकी प्रमाणित ऑडियो या वीडियो क्लिप संलग्न करें  और ध्यान रहे कि कोई झूठी वीडियो या ऑडियो नहीं चलेगी जिसमें आप किसी भी अपने व्यक्ति को खड़ा करके मेरे खिलाफ झूठ बोलने पर मजबूर करें बल्कि वह ऑडियो या वीडियो संलग्न करें जिसमें मैं पैसे लेते हुए या पैसे की मांग करते हुए दिखाई दे रहा हूं  और यदि कोई प्रमाण नहीं है तो यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सत्येंद्र चौहान ने जो मेरे ऊपर आरोप लगाए हैं उनका खंडन करें और मुझ से माफी मांगे अन्यथा सत्येंद्र चौहान पर मानहानि का केस दायर किया जाएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!