
शिवपुरी। पुरानी पेंशन बहाली हेतु चलाए जा रहे संघर्ष को एक मजबूत समाधान हेतु *एन एम ओ पी एस के आवाहन पर 09 नवंबर 2019 (शनिवार) से शहीदी पार्क आईटीओ के पास नई दिल्ली में “पेंशन सत्याग्रह” राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु और मनजीत सिंह पटेल राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी के नेतृत्व में* आयो जन किया जा रहा है जिला प्रवक्ता मनोज शर्मा सुरवाया और मनमोहन जाटव द्वारा बताया गया कि दिल्ली के शहीदी पार्क में 9 नवंबर से अनिश्चितकालीन पेंशन सत्याग्रह जिसमें 14 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 45 लाख से अधिक राज्यों के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाली हेतु केंद्र सरकार पर दबाव बनाया जा रहा है जिससे सरकार कर्मचारियों के हित में पुरानी पेंशन को बहाल करें जिला शिवपुरी में एन एम ओ पी एस की बैठक मैं सभी पेंशन विहीन साथियों ने एक स्वर में दिल्ली पेंशन सत्याग्रह को सफल बनाने के लिए 1 सैकड़ा से अधिक साथी जिला अध्यक्ष जनक सिंह रावत के नेतृत्व में पेंशन सत्याग्रह में शिवपुरी जिले की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे आंदोलन में केंद्र और राज्य सरकार के लाखों कर्मचारी अपने हक और अधिकार के लिए सत्याग्रह में सम्मिलित होने आ रहे हैं नंद किशोर पांडे राजेश सेन द्वारा बैठक में बताया गया कि इस बहु अपेक्षित *पेंशन सत्याग्रह* का हिस्सा बनें और अपना तथा अपने परिवार के अनिश्चित भविष्य को सुनिश्चित करें। सभी मिलकर एन पी एस को जड़ से उखाड़ फ़ेंके और अपने अधिकार को खुद के दम पर प्राप्त करें। पेंशन सत्याग्रह को सफल बनाने के लिए और अधिक से अधिक साथियों को दिल्ली जाने के लिए अपील की है
जनक सिंह रावत जिला अध्यक्ष केपी जैन जिला संयोजक जय कुमार शर्मा नंद किशोर पांडे जिला कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र रावत मनोज बाथम सुल्तान आदिवासी मनमोहन जाटव राजेश सोनी मनोज शर्मा राजेश सेन सुल्तान बघेल एवं जिला कोर कमेटी शिवपुरी






Be First to Comment