Press "Enter" to skip to content

मतदाता सूचियों में गड़बड़ी करने वाले चार BLO निलंबित

शिवपुरी। पिछोर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूचियों में गड़बड़ी की शिकायत पर कलेक्टर शिल्पा गुप्ता ने मंगलवार की देर शाम चार बीएलओ को निलंबित कर दिया है। पिछोर एसडीएम बीपी पांडेय की जांच में मामला सही पाए जाने पर कलेक्टर ने यह कार्रवाई की है। मतदाता सूचियों में पार्टी विशेष के लोगों के
नाम पाए जाने पर यह कदम उठाया गया है। जानकारी के मुताबिक कलेक्टर शिल्पा गुप्ता ने बीएलओ राजपाल सिंह चौहान सहायक अध्यापक, राजेश पांडेय सहायक शिक्षक, मुजाहिद मोहम्मद कुरैशी सहायक अध्यापक बीएलओ और रमेश गुप्ता यूटीडी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यहां बता दें कि भाजपा नेता प्रीतम सिंह लोधी ने कलेक्टर से मतदाता सूचियों में फर्जीवाड़े की शिकायत की थी। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!