
शिवपुरी। भाजपा के उपेक्षित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने एक बैठक का आयोजन शहर की गोकुलम वाटिका प्राईवेट बस स्टेण्ड पर लगभग एक सैकड़ों पुराने भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। उनका आरोप था कि संगठन मंत्री और भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी द्वारा पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही हैं। इस बात को लेकर आज जमकर मंच से आक्रोश व्यक्त किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री प्रभाकर लवंगीकर एवं जिलाध्यक्ष राजेन्द्र निगम, विशम्भर छिरौलिया भौंती, नेमीचंद जैन करैरा मंचासीन थे। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र निगम ने कहा कि भाजपा संगठन द्वारा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही हैं। जिसमें सबसे ज्यादा वर्तमान संगठन मंत्री एवं भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा पार्टी में विशेष आमंत्रित सदस्यों एवं सदस्यों को तो पार्टी की बैठक या कोई भी गतिविधि की सूचना तक देना भी उचित नहीं समझते हैं, भाजपा के जिलाध्यक्ष होने के नाते उन्हें कार्यकर्ताओं की सुनवाई भी नहीं करते हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष से भी मिलेंगे भाजपा के असंतुष्ठ वरिष्ठ कार्यकर्ता
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शिवपुरी में 9 अक्टूबर को एक कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने आ रहे हैं। भाजपा संगठन और जिलाध्यक्ष से रूष्ट कार्यकर्ता एक जुट होकर एक ज्ञापन देंगे जिसमें भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को न तो पार्टी के गतिविधियों की जानकारी दी जा रही हैं न ही उन्हें पार्टी की विशेष आमंत्रित सदस्य तो बना लिया गया लेकिन उन्हें कोई तबज्जो नहीं दी जा रही हैं। इस बात की शिकायत की जाएगी।
आठों तहसीलों से भी शामिल हुए असंतुष्ट भाजपा कार्यकर्ता
यहां बताना होगा कि शिवपुरी से ही नहीं बल्कि पिछोर, खनियांधाना, भौंती, करैरा, कोलारस, बदरवास से भी भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी इस बैठक में शामिल हुए और उन्होंने ने भी भरे मंच से कहा कि जिले में ही नहीं यह स्थिति मंडल स्तर पर भी हैं। वहीं भी वरिष्ठ कार्यकर्ता इन दिनों घर पर बैठक गए हैं। न तो कोई भी भाजपा का वरिष्ठ पदाधिकारी हमारी ओर ध्यान दे रहा हैं। इस उनका कहना था कि हम पार्टी का विरोध तो नहीं करते हैं क्योंकि पार्टी हमारी माँ हैं हम माँ का सम्मान करते हैं लेकिन आजकल जो पार्टी में गतिविधि चल रही हैं वह कहीं भी मेल नहीं खा रही हैं क्योंकि पहले पार्टी में कार्यकर्ता को सम्मान मिलता था लेकिन आज वह सम्मान नहीं मिल रहा हैं।






Be First to Comment