Press "Enter" to skip to content

भाजपा के घोषित हुए राज्यसभा उम्मीदवार मध्यप्रदेश में। उनके नाम डॉ. मुरुगन, उमेश नाथ, माया नारोलिया और बंसीलाल /#मध्यप्रदेश

भोपाल

भाजपा ने 27 फरवरी को हाेने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए बुधवार को 5 नामों की घोषणा की। इनमें मध्यप्रदेश से चार और ओडिशा से एक नाम शामिल है। केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन को मध्यप्रदेश से प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को ओडिशा से कैंडिडेट बनाया गया है। मध्यप्रदेश से अन्य तीन नामों में उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया और बंसीलाल गुर्जर शामिल हैं।

लिस्ट में मौजूदा सदस्य धर्मेंद्र प्रधान, अजय प्रताप सिंह और कैलाश सोनी का नाम नहीं है। एमपी की इन 5 में से 4 सीटों पर बीजेपी और एक सीट पर कांग्रेस का कब्जा है। कांग्रेस से मीनाक्षी नटराजन का नाम लगभग तय है। औपचारिक घोषणा होना बाकी है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा- अगले एक घंटे में कैंडिडेट का नाम घोषित हो जाएगा। पार्टी में चर्चा चल रही है।

कल यानी 15 फरवरी नॉमिनेशन दाखिल करने की अंतिम तारीख है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस कुछ देर बाद प्रत्याशियों के नाम का ऐलान करेगी।

डिप्टी सीएम शुक्ल बोले- कांग्रेस में सामंजस्य नहीं

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने कांग्रेस का राज्यसभा उम्मीदवार अब तक घोषित न होने को लेकर कहा, कांग्रेस की बड़ी दुविधा में है। आपसी सामंजस्य की कमी भी दिखती है, इसलिए कैंडिडेट घोषित नहीं कर पा रहे। पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने कहा, कांग्रेस अपने अंदर मची हुई भगदड़ से परेशान है। उसको लगता है कि राज्यसभा की घोषणा एक बार फिर से भगदड़ का बड़ा कारण न बन जाए, जिसमें हो सकता है उनके कुछ बड़े लोगों से ही उनका हाथ खोना पड़ जाए। शायद कांग्रेस के मन में इस तरह होगा।

कटारे बोले- हम बीजेपी के पिछलग्गू नहीं

राज्यसभा उम्मीदवार घोषित करने के मामले में उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने कहा, हम BJP के पिछलग्गू नहीं हैं। इलेक्शन कमीशन ने एक डेट फिक्स की है। उस हिसाब से हम उम्मीदवार घोषित करेंगे। हमारी पार्टी अपने हिसाब से काम करती है।

राज्यसभा उम्मीदवार घोषित होते ही माया नारोलिया के घर लोग बधाई देने पहुंच रहे हैं।

राज्यसभा उम्मीदवार घोषित होते ही माया नारोलिया के घर लोग बधाई देने पहुंच रहे हैं।

माया बोलीं- रोटी बेल रही थी, बेटे ने लिस्ट बताई

नर्मदापुरम की रहने वाली माया नारोलिया ने बताया, ‘आज खाना बनाने वाली नहीं आई। मैं किचन में रोटी बेल रही थी। बेटा दौड़ता हुआ आया, बोला- मध्यप्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवारों में आपका नाम है। इसके बाद प्रदेश कार्यालय और कार्यकर्ताओं के फोन आए।’

More from BhopalMore posts in Bhopal »
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!