Press "Enter" to skip to content

भाजपा नेता रामनिवास कुमावत और उनकी पत्नी मुन्नी कुमावत की हत्या उज्जैन में: CCTV भी डैमेज कर दिए हमलावरों ने /#मध्यप्रदेश

उज्जैन

भाजपा नेता रामनिवास कुमावत और उनकी पत्नी मुन्नी कुमावत का फाइल फोटो।

उज्जैन में भाजपा नेता और उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई। दोनों के शव मकान में मिले। घटना देवास रोड स्थित पिपलोदा गांव की है। शनिवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। लूटपाट के बाद हत्या की आशंका है।

भाजपा नेता रामनिवास कुमावत गांव के मकान में पत्नी के साथ रहते थे। बेटी की शादी हो चुकी है। बेटा देवास में रहता है। वे रोज मॉर्निंग वॉक पर जाते थे। आज बाहर नहीं निकले तो गांव में ही रहने वाले उनके साले ने घर जाकर देखा। दरवाजे खुले हुए थे। अंदर कमरे में रामनिवास और उनकी पत्नी मुन्नी कुमावत के शव पड़े थे। उन्होंने सुबह 6 बजे पुलिस को सूचना दी।

SP सचिन शर्मा ने बताया कि FSL टीम ने जांच की है। रात में किसका मूवमेंट रहा, घटना की वजह क्या है, इसकी जांच की जा रही है। गन शॉट इंजरी नहीं मिली है। चाकू या किसी दूसरे धारदार हथियार से हत्या होने की आशंका है। पीएम के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। घर में सामान अस्त-व्यस्त मिला है। CCTV कैमरे भी डैमेज किए गए हैं।

भाजपा नेता रामनिवास कुमावत गल्ला व्यापारी थे।

भाजपा नेता रामनिवास कुमावत गल्ला व्यापारी थे।

पेशे से गल्ला व्यापारी थे, परिवार गांव में सबसे संपन्न

घटना शनिवार तड़के 3 से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है। रामनिवास भाजपा के पूर्व मंडलाध्यक्ष रह चुके थे। पेशे से गल्ला व्यापारी थे। उनके नाम 300 बीघा जमीन है।

More from BhopalMore posts in Bhopal »
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!