Press "Enter" to skip to content

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ का नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आज / Shivpuri News

शिवपुरी-सेवा एंव समर्पण अभियान के रूप में मनाए जा रहे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मोत्सव उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के द्वारा अपना समर्पण भाव व्यक्त करते हुए आज 23 सितम्बर गुरूवार को स्थानीय कम्युनिटी हॉल गांधी पार्क के समीप परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर के बारे में जानकारी देते हुए भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ.शैलेन्द्र गुप्ता ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा राष्ट्र के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला शिवपुरी के द्वारा सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयेजन किया जा रहा है जिसमें विभिन्न रोगों से ग्रसित मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार किया जाएगा। परीक्षण उपरान्त शिविर में आने वाले मरीजों को भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की ओर से संबंधित रोग की नि:शुल्क दवाऐं भी प्रदान की जाएगी। डॉ.शैलेन्द्र गुप्ता ने बताया कि आगामी 23 सितम्बर को स्थानीय कम्युनिटी हॉल गांधी पार्क शिवपुरी में प्रात: 10:30 बजे से दोप.3बजे तक आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लोग लाभ उठाऐं और शिविर में आकर अपनी बीमारी का संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सक से परीक्षण व परामर्श लेकर उपचार कराऐं। शिविर के दौरान शिविर स्थल पर ही मरीज का पंजीयन किया जाएगा साथ ही यदि कोई बीमारी है तो बीमारी से संबंधित पर्चे लाकर भी अपनी बीमारी के कारण, बचाव और उपचार भी शिविर में कराया जा सकेगा।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!