
शिवपुरी। शिवपुरी जिले की 5 विधानसभा सीटों में से 4 विधानसभा सीटों पर बसपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पोहरी विधानसभा सीट से भाजपा के नेता और मंडी उपाध्यक्ष कैलाश कुशवाह को बसपा उम्मीदवार बनाया है। जबकि शिवपुरी में इरशाद राइन कोलारस में अशोक शर्मा और करेरा में प्रागीलाल जाटव को अपना उम्मीदवार बनाया है। शिवपुरी जिले की केवल पिछोर विधानसभा सीट के लिए अभी बसपा उम्मीदवार की घोषणा नहीं हुई है।






Be First to Comment