
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर पूरे प्रदेश में हितग्राही विशेष संपर्क अभियान चलाया जाना तय हुआ है 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक प्रत्येक मतदान केंद्र पर हितग्राहियों से संपर्क किया जाएगा हमारे मतदान केंद्र संयोजक और उनकी 20 सदस्यीय टीम के साथ युवा मोर्चा के स्पेशल इलेवन किसान मोर्चा,महिला मोर्चा,अनु सूचित जाति, अनुसूचित जनजाति ,पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के सभी सदस्य मिलकर एक मतदान केंद्र प्रभारी के साथ हितग्राहियों से घर घर जाकर संपर्क करेंगे और भारतीय जनता पार्टी द्वारा उनको दी गई योजनाओं के विषय में चर्चा करेंगे भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में उनका मतदान हो यह सुनिश्चित करेंगे, हितग्राही के मोबाइल से 73044 73044 पर मिस कॉल करके प्रदेश कार्यालय को अवगत कराएंगे उनके साथ सेल्फी लेंगे हितग्राहियों की सूची को अपडेट करेंगे
इस कार्ययोजना को क्रियान्वयन करने के लिए जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी के निर्देशानुसार हितग्राही संपर्क योजना के प्रभारी डॉ अरविंद बेडर ने मंडल प्रभारियों की घोषणा की है।
शिवपुरी नगर-हरिओम राठौर
मंडल पोहरी-पृथ्वी राज सिंह जादौन, मंडल बैराड़, तुला राम जी यादव, मंडल सतनवाड़ा- जगदीश सिंह रावत।
मंडल पिछोर-रंजीत जी रहोरा, मंडल खनियाधाना, ब्रजमोहन जी मुखिया, मंडल बामोर कला , राम सिंह यादव।
मंडल कोलारस-कुलदीप सिंह धाकड़
मंडल बदरवास-अवतार सिंह यादव,
मंडल रन्नौद- बेनी प्रसाद जी मिश्रा,
मंडल करेरा- पवन लोधी
मंडल दिनारा-रामकृष्ण यादव
मंडल नरवर-जंडेल सिंह गुर्जर
मंडल शिवपुरी ग्रामीण -दीपक शर्मा
मंडल खोड-जगदीश सिंह यादव
सभी प्रभारियों से अनुरोध है कि आज ही मंडल अध्यक्षो के साथ मिलकर बूथ प्रभारियों की रचना को अंतिम रूप देकर उनसे चर्चा करें और अपनी संपर्क योजना को सुनिश्चित करे तथा 27 ,10 ,2018 को दोपहर 1 बजे परिणय वाटिका शिवपुरी मे आयोजित बैठक में पधारे और सामग्री प्राप्त करें।




