Press "Enter" to skip to content

युवा नेता की बड़ी घोषणा: BJP पोहरी से मूलनिवासी को विधानसभा टिकिट देती है तो दूंगा 11 लाख, चाहे जीते या हारे


योगेन्द्र जैन, पोहरी। आगामी विधानसभा चुनाव की झलक नेताओं के क्रियाकलापों से देखने को मिल रही है। पोहरी विधानसभा के ग्राम डांगवर्वे के रहने वाले रामसेवक सिंह किरार द्वारा की गई एक बड़ी घोषणा का वीडियो वारयल हुआ है जिसमें रामसेवक कह रहे हैं कि यदि भाजपा विधानसभा 2018 के लिए किसी मूलप्रत्याशी को टिकिट देकर चुनाव मैदान में उतारती है उस प्रत्याशी को 11 लाख रुपए नगद देंगे। प्रत्याशी चाहे जीते या हारे इससे उन्हें कोई लेनादेना नहीं होगा। रामसेवक ने बताया कि भाजपा शिवपुरी में जिला सहसंयोजक के पद पर आईटी सेल में कार्यरत हैं।
इस घोषणा के पीछे रामसेवक सिंह किरार का तर्क है कि भाजपा द्वारा किसी क्षेत्रीय नेता को वर्षों से अपना प्रत्याशी नहीं बनाया गया है, और कहीं इस भी भाजपा द्वारा क्षेत्रीय नेताओं की अनदेखी की तो 2018 का विधानसभा चुनाव भाजपा को भारी पड़ सकता है इसलिए मैं चाहता हूं कि भाजपा हमारी विधानसभा पोहरी से मूलनिवासी व्यक्ति को ही टिकिट प्रदान किया जाए।
अगर पोहरी विधानसभा से इस बार किसी मूलनिवासी व्यक्ति को प्रत्याशी बनाया जाता है तो यह हमारे विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ा हर्ष का विषय भी होगा  क्योकि आज देखा जा रहा है की सैंकड़ो लोग किसी मूलनिवासी व्यक्ति को टिकिट मिलने कीआस लगाए बैठे हुए हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!