Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी व कोलारस से बाइक चोरी / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर शिवपुरी जिले से आ रही है यहां शिवपुरी व कोलारस क्षेत्र से दो बाइक चोरी हो गई। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार कोलारस में विपिन भदौरिया निवासी क्यू 7 एसएएफ लाइन मस्जिद के पास गुना किसी काम से आए थे उन्होंने बाइक को ताला लगाकर न्यायालय परिसर के बाहर खड़ा कर दिया। जब लौटकर आए तो देखा कि बाइक रखे हुए स्थान पर नहीं थी। जिस पर आसपास पूछताछ की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद वह थाने गए और मामले में चोरी का केस दर्ज करवाया। इसी तरह शिवपुरी में बंधन बैंक के पास झांसी तिराहा से दोपहर के समय बाइक चोरी हो गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!