शिवपुरी। जिले में बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं ने पुलिस को परेशान कर रखा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी राजेशसिंह चंदेन ने बाइक चोरों को पकड़ने के निर्देश अधिनस्थों को दिए। जिस पर एएसपी प्रवीण कुमार भूरिया के मार्गदर्शन में पुलिस टीम बनाकर चोरों की तलाश शुरू की गई। जहां कोतवाली थाना प्रभारी बादामसिंह यादव ने अपनी टीम के साथ दो बाइक चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपितों ने अपना नाम मुकेश जाटव व रवि शिवहरे बताया निवासी शिवपुरी का रहने वाला बताया। चोरों के पास से तीन बाइक क्रमांक एमपी 33 एमक्यू 8077, एमपी 33 एमडी 1246, एमपी 33 एमबी 3317 बरामद की गई हैं। उक्त चोरों से अन्य चोरी की घटनाओं का खुलासा होने की भी संभावना है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक बादाम सिंह यादव, उनि अमित चतुर्वेदी, उनि सुमित शर्मा, प्रधान आरक्षक बृजपाल, रघुवीर सिंह, आरक्षक नरेश यादव, भूपेंद्र यादव एवं आरक्षक चालक शरद यादव की विशेष भूमिका रही।






Be First to Comment