Press "Enter" to skip to content

BIG NEWS – शाह के मंच से भाजपा की संस्थापक राजामाता की तस्वीर गायब

शिवपुरी। पोलोग्राउण्ड में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के लिए बनाए गए मंच पर से माल्यार्पण के लिए रखी तस्वीरों में से भाजपा की संस्थापक सदस्यों में एक राजमाता विजयाराजे सिंधिया की तस्वीर गायब है। इससे ऐसा लगता है कि भाजपा द्वारा सिंधिया परिवार को टारगेट किया जा रहा है क्योंकि इससे पूर्व भोपाल में भी भाजपा की एक बैठक में राजामाता की तस्वीर नहीं दिखने से उनकी सुपुत्री और मप्र की कद्दावर मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने नाराजगी जाहिर की थी और वह बैठक को छोड़कर चलीं गई थीं, उस कई नेताओं ने उन्हें मनाने की कोशिश की थी, लेकिन शिवपुरी में इसी तरह की घटना दूसरी बार देखने को मिल रही है। इसकी राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं जोरों से है।
यहां बता दें कि भाजपा राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जन्मशताब्दी मनाने जा रही है। यहां बता दें कि विगत दिवस सूत्रों के हवाले से खबर भी मिली थी कि भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के मंच पर भारत मां, दीनदयाल और मुखर्जी के अलावा किसी चौथे की तस्वीर नहीं मिलनी चाहिए, इससे स्पष्ट होता है कि यह भाजपा की सोची समझी रणनीति है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!