Press "Enter" to skip to content

BIG NEWS – नौकरी दिलाने के बहाने पूर्व विधायक रमेश खटीक के पुत्र पर बलात्कार का आरोप

ग्वालियर। ग्वालियर जिले के सिरोल थाना क्षेत्र में एक युवती द्वारा शिकायती आवेदन देकर पूर्व विधायक रमेश खटीक के पुत्र चेतन खटीक पर नौकरी दिलाने के बहाने पर बलात्कार का आरोप लगाया है। पीडि़ता ने पुलिस से मामला दर्ज करने की मांग की है। 
युवती ने आवेदन में उल्लेख किया है कि चेतन खटीक से 21 अगस्त को मेरी फोन पर बात हुई जब उसने मुझे नौकरी के लिए 21 अगस्त को ग्वालियर बुलाया और विंडसर हिल्स के पास से मुझे गाड़ी में बैठाकर सुनसान जगह ले गया और मेरे साथ जबरन दुष्कर्म कर दिया और उसने कहा कि मैंने तुम्हारे रुकने की व्यवस्था फ्लेट में कर दी है जब मैने फ्लेट पर पहुंचकर चेतन को फोन लगाया तो मेरा फोन रिसीब नहीं किया फिर अगले दिन किसी अन्य नंबर से चेतन का फोन आया और मुझे फ्लेट के बाहर बुलाया और मुझे धमकाने लगा कि कही इस बात पर मुंह खोला तो अच्छा नहीं होगा। युवती ने कहा कि मैं कुछ दिन तो शांत रही, लेकिन लोगों के समझाने पर मैंने शिकायती आवेदन देकर मामला दर्ज करने की मांग की।
Image result for breaking news
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!