शिवपुरी। बांकड़े हनुमान मंदिर पर दर्शन करने जा रहे दो बाइक सवारों को डंपर ने सामने से टक्कर मार दी। इससे बाइक सवारों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार लक्ष्मण शर्मा निवासी पुरानी शिवपुरी व श्याम पुत्र शंकरलाल गुप्ता निवासी पुरानी शिवपुरी बाइक पर सवार होकर बांकडे हनुमान मंदिर पर दर्शन करने जा रहे थे, तभी माधव नेशनल पार्क के गेट के समीप वन चौकी के पास एक डंपर चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी, जिससे श्याम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लक्ष्मण शर्मा की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मरतक श्याम जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर पंकज गुप्ता के चाचा है। यह लोग मंगलवार को कार से बांकड़े हनुमान मंदिर दर्शन करने जाते थे, जबकि आज ये लोग बाइक पर सवार हो गए गए थे।







Be First to Comment