
शिवपुरी। भारतीय सेना से सेवानिवृत्त सैनिक दलबीर सिंह पुत्र स्व. शरैण सिंह निवासी पायल धर्मकांटा के सामने महिन्द्रा एजेंसी के पीछे एबी रोड शिवपुरी ने आज जनसुनवाई में पहुंचकर कलेक्टर से गुहार लगाई कि मैंने अपना जीवन देश की रक्षा के लिए खपा दिया है। देश के लिए 1962, 1965 एवं 1971 के युद्ध में भाग लिया था। प्रार्थी के पास आजीविका का कोई साधन नहीं है। प्रार्थी पर उसकी पत्नी, विधवा पुत्रवधु तथा दो नाती आश्रित हैं।
मेरे द्वारा अनेक वर्षों से आजीविका के लिए कृषि योग्य भूमि का पट्टा प्रदान किये जाने हेतु मांग की जा रही है, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सेवानिवृत्त सैनिक ने बताया कि मेरे बाद मेरे परिवारजन को जीवनयापन के लिए कोई साधन नहीं है। इस स्थिति में मुझे अत्यधिक मानसिक क्लेश से गुजरना पड़ रहा है। इसलिए मुझे कृषि योग्य भूमि का पट्टी स्वीकृत करने की कृपा करें।






Be First to Comment