
संजय चिड़ार, शिवपुरी। शिवपुरी के कोलारस तहसील के विधायक महेंद्र सिंह यादव की गृह ग्राम खटोरा में आज पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का कार्यक्रम था जिससे करीब 4 किलोमीटर की दूरी पर सपाक्स कार्यकर्ताओं द्वारा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को काले झण्डे दिखाए। इस दौरान पुलिसकर्मी काले झंडे दिखाने वालों को खदेड़ते नजर आए, वहीं कांग्रेस नेता सांसद सिंधिया के वाहन के दोनों ओर लटककर अपने आका के प्रति वफादारी निभाते नजर आए।







Be First to Comment