Press "Enter" to skip to content

BIG NEWS- सांप के काटने पर विधायक भारती का बेतुका बयान, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाए मुर्दाबाद के नारे, देखें VIDEO

पोहरी। शहर में आज कॉलेज प्रांगण में गणेश महोत्सव के अवसर पर कबि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें पोहरी विधायक प्रहलाद भारती सहित भाजपा के कई नेता मौजूद थे। ऐसे में ग्राम रंधीर में करीब 9 बजे सोनेराम धाकड उम्र 34 वर्ष को सांप ने काट लिया । दोनों स्थानों की दूरी करीब चार किलोमीटर है।
इस घटना के बाद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। ऐसे में कार्यक्रम में बवाल सा मच गया। जिसके बाद कुछ लोगो ने भाजपा एवं विधायक प्रहलाद भारती मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसके बाद पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभाला और भीड़ को हटाया। बताया गया कि क्षेत्र के लोगों को करीब 1 माह से बिजली के कारण परेशान होना पड़ रहा है।
गांव में बिजली न होने के कारण एक युवक को सर्प ने काट लिया जिसके बाद युवक सांप को लेकर पोहरी विधायक के पास पहुंच गए थे। इसके बाद विधायक बोले सर्प ने काट लिया तो क्या हुआ। इसके बाद लोगों का गुस्सा फूट गया और बवाल मच गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!