करैरा। करैरा नगर से 10 किलोमीटर दूर धामना की बधिया विरलऊ नदी के पास दो युवक सगे भाई राजू परिहार 35 वर्ष ए अवधेश परिहार 28 वर्ष पुुत्र अच्छे लाल परिहार विरलऊ नदी के पास कोपर ;रेेेतद्ध खोदते समय खदान में दब जाने से मौत हो गई।
मृतक के पिता अच्छेलाल परिहार ने बताया कि मेरे दोनो लड़के सुबह मिट्टी खोदने के लिए गए हुए थे 12 बजे खबर मिली दोनों लड़के खदान में दब गए हैं तत्काल 100 नंबर को सूचना दी।
सूचना मिलने पर 100न पहुंचकर पुलिसकर्मियों ने करीब 2रू30 बजे दोनों लड़कों दबे खदान में से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए कर अस्पताल भेज दिया गया।



