Press "Enter" to skip to content

BIG NEWS – सुल्तानगढ़ फॉल हादसे के चार जांबाजों पर FIR, सीएम ने किया था 5-5 लाख से पुरस्कृत

परिजनों का आरोप पुलिस और सरपंच इनाम की राशि से मांग रहे थे हिस्सा
शिवपुरी। सुल्तानगढ फॉल में तेज बहाव के बीच फंसे सैलानियों को अपनी बहादुरी से बचाने वाले 4 ग्रामीणों पर मोहना थाने में पुलिस ने  सरपंच की रिपोर्ट पर मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। उक्त चारों की बहादुरी के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में सीएम हाउस पर सम्मानित किया था और उन्हें 5-5 लाख रूपए की इनाम राशि दी गई थी। इस पूरे मामले में परिजनों ने आरोप लगाया है कि सरपंच और पुलिस चारों को मिली इनाम से हिस्सा मांग रहे थे और न देने पर चारों पर झूठा मामला दर्ज कर लिया है। 
जानकारी के अनुसार सुल्तानगढ़ फॉल हादसे के रियल हीरो के रूप में मोहना निवासी कल्लन खान, निजाम खान, लक्ष्मण और भागीरथ की पहचान प्रदेश भर में स्थापित हुई थी जिन्हें मुख्यमंत्री सहित अंचलभर में जगह-जगह सम्मानित किया गया था और इनकी इसी बहादुरी के चलते उन्हें नौकरी भी दी जा रही थी जिसके लिए उन्हें अपने दस्तावेज वैरीफिकेशन कराने थे और अपने दस्तावेजों के सत्यापन हेतु वह अपने सरपंच के पास पहुंचे। आरोप है कि उक्त चारों ने सरपंच पर बिना जांच के दस्तावेज सत्यापन के लिए दवाब डाला और सरपंच द्वारा मना करने पर उसकी मारपीट कर दी जिसकी शिकायत सरपंच ने मोहना थाने में दर्ज कराई है।  
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!