Press "Enter" to skip to content

Big News: DSP की पुत्रबधु अपने अपने भाई के लिए युवती खरीदती गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में उसका भाई व बिचौलिया भी शामिल
एक वर्ष में तीन बार बिकी युवती
नरसिंहपुर से झाडू पोंछे के नाम पर वीना लाई गई थी युवती
शिवपुरी। शिवपुरी की महिला डेस्क प्रभारी आराधना डेविस ने मुखबिर की सूचना पर शिवपुरी के पुराने बस स्टेण्ड क्षेत्र से गुना में पदस्थ डीएसपी योगेन्द्र पाल सिंह की पुत्रबधु महिमा को अपने दिव्यांग भाई सोनू के लिए एक युवती को खरीदते गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में उसका भाई सोनू और विक्रेता देवेन्द्र धाकड़ शामिल हैं। पीडि़ता का कहना है कि वह नरसिंहपुर की रहने वाली है उसे कम उम्र में ही झाडू पोंछे के लिए बीना लाया गया था, जहां से उसे 7-8 माह पूर्व देवेन्द्र धाकड़ ले आया था, जिसने उसे गुना के मुकेश धाकड़ को 80 हजार में बेच दिया था। मुकेश उसे शराब के नशे में मारने पीटने लगा था यह बात उसने देवेन्द्र को बताई तो देवेन्द्र उसे शिवपुरी ले आया जहां उसने उसका सौदा डीएसपी की पुत्रवधु महिमा से 60 हजार रुपए में कर दिया था, लेकिन इसी बीच पुलिस पहुंच गई और इन्हें पकड़ लिया। उधर आरोपी महिला महिमा का कहना था कि वह अपने दिव्यांग भाई के लिए सामान्य पत्नी चाहती थी इसी बजह से उसने देवेन्द्र से संपर्क किया, लेकिन वह युवती को खरीदना नहीं चाहती थी जबकि देवेन्द्र उससे 60 हजार रुपए मांग रहा था। शिवपुरी जिले में युवती की खरीद फरोख्त का यह कोई पहला मामला नहीं है। शिवपुरी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ, बिहार, उड़ीसा प्रदेशों से युवतियों को खरीदकर लाकर यहां बेच दिया जाता है जिन्हें ग्रामीण युवत बिना शादी के ही पत्नी बना लेते हैं। पुलिस को अभी इस मामले में कुछ और आरोपियों की तलाश है जिसके लिए पुलिस पार्टियां रवाना कर दी गई हैं।
इनका कहना है
मुखबिर की सूचना पर इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया है। पीडि़ता माइनर दिखाई दे रहा है इसलिए उसका मेडीकल कराया जा रहा है। पीडि़ता को तीन बार बेचे जाने की बात सामने आई है। पीडि़ता के साथ दुष्कर्म भी हुआ है। पुलिस का मानना है कि इस विवेचना उपरांत एक बड़ा रैकिट सामने आ सकता है।
आराधना डेविस, महिला डेस्क प्रभारी
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!