Press "Enter" to skip to content

BIG-BRAKING NEWS- जिले में डकैत फिर सक्रिय : सकतपुर में किसान का अपहरण-baiard news

बैराड़। जिले में एक बार से फिर डकैतों की आमद शुरू हो गई है। बीते रोज एक किसान के अपहरण की गुत्थी सुलझ नहीं सकी थी कि बैराड़ के ग्राम सकतपुर से एक और किसान का अपहरण हो गया। हालांकि पुलिस अभी इसे अपहरण नहीं मान रही है लेकिन किसान की तलाश में पुलिस पार्टियों को लगा दिया है। परिजनों का कहना है कि उसका

अपहरण किया गया है।

जानकारी के अनुसार बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम सकतपुर में निवासरत मनीष पुत्र बारेलाल धाकड़ 30 साल निवासी सकतपुर अपने गांव के ही दोस्त राजेंद्र पाल के साथ शादी में शामिल होने बाइक से बैराड़ गए हुए थे। दोनों रात में लौटकर आ गए उसके बाद राजेंद्र अपनी बाइक लेकर घर चला गया और मनीष अपने फार्म की कह कर चला गया। परंतु रात में मनीष घर नहीं पहुंचा। सुबह मनीष का भाई राजेश साथी राजेन्द्र के पास पहुंचा और मनीष के बारे में पूछा तो उसने रात में ही लौटकर आने की बात कही। उसके बाद उसके फार्म तरफ जाने की बात कही।
घबराए परिजन तत्काल बैराड़ थाने पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश में जुट गई है। ग्रामीणाों की मानें तो गुमशुदगी के बाद मनीष ने अपने नंबर से अपने भाई को फोन लगाकरकहा कि उसका कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया है। अगर पुलिस को कोई बात बताई तो ठीक नहीं होगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!