Press "Enter" to skip to content

रात में तेज बारिश से स्मार्ट रोड की दीवार गिरी, छाेला मंदिर थाने समेत कई घराें में भरा पानी; राजभवन सहित सात जगह गिरे पेड़ ! Bhopal News

Fill the lower parts with water in the rain
भोपाल . सावन का दूसरा साेमवार भी शहर  को तर कर गया। रात 8 बजे केे बाद शुरू हुई तेज बारिश के कारण स्मार्ट रोड (डिपो चौराहा से पॉलिटेक्निक चौराहा) की एक दीवार गिर गई। इसके अलावा छोला मंदिर थाने समेत कई इलाकों में पानी जमा हो गया। नए व पुराने शहर, बैरागढ़ अाैर भेल टाउनशिप की कुछ काॅलाेनियाें में मकानाें में पानी भर गया। लालघाटी स्थित जैन नगर में संकरे नाले का पानी घराें में घुस गया। इस वजह से रहवासी परेशान हुए। राजभवन, अयोध्या बायपास, ईदगाह समेत शहर में सात जगह पेड़ भी गिरे। व शाहजहांनाबाद में हज हाउस के पास तेज धमाके के साथ बिजली गुल हो गई। 
इधर, अशोका गार्डन की सम्राट कॉलोनी, काेटरा स्थित नया बसेरा, बैरागढ़ शनि मंदिर के पास, टीला जमालपुरा, जिंसी चाैराहा स्थित नीम वाली सड़क पर, सब्जी मंडी के पास शिखर अाकाश काम्पेलक्स में, हबीबगंज अंडर ब्रिज, ज्याेति टाॅकीज चाैराहे पर, डीअारएम अाॅफिस के अागे अलकापुरी राेड पर, 12 नंबर स्टाॅप पर साईं बाेर्ड के पास स्थित घरों में पानी भर गया।
घरों में 2-2 फीट तक भरा पानी
  •  बैरागढ़ के राजेन्द्र नगर में लोगों के घरों में 2-2 फीट पानी भरा रहा।
  •  भेल और कोलार के भी निचले इलाकों में पानी जमा हुआ। कुछ देर बिजली गुल हुई।
  •  माैसम केंद्र की बिजली गुल हाे गई थी। इस से डाॅप्लर राडार की सेवा बाधित रही।
  •  ईदगाह हिल्स क्षेत्र में अॉल सेंट्स स्कूल तिराहे के पास पेड़ गिरने से ट्रैफिक जाम हो गया
  •  फतेहगढ़ क्षेत्र स्थित यतीमखाने की दीवार गिरने से एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।
कोलार लिंक परियोजना… अर्दन डैम का हिस्सा टूटा : कोलार डैम को फुल टैंक लेवल तक भरने के लिए शुरू की गई सीप कोलार लिंक परियोजना का कार्य पहले तो बहुत धीमी गति से चल रहा था, लेकिन इसमें और देरी हो सकती है। सीप नदी के सहायक नाले निर्माणाधीन अर्दन डैम का एक हिस्सा धमाके की आवाज के साथ बह गया। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि डैम फूट गया, जबकि जल संसाधन विभाग का तर्क है कि हमने सुरक्षा के लिहाज से करीब दस मीटर का कट लगाया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!