भोपाल-पत्रकारों के प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय ट्रेड यूनियन इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (IFJ) से संबद्ध नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (NUJ) की प्रदेश इकाई जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ म.प्र. (Jump) जम्प के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी अजय सिंह कुशवाह की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष खिलावन चंद्राकर की सहमति से प्रदेश महामंत्री डॉ नवीन आनंद जोशी द्वारा वरिष्ठ पत्रकार सुनील व्यास को ग्वालियर – चंबल संभाग का संयोजक मनोनीत किया गया है।
इस मनोनयन के द्वारा सुनील व्यास को संभाग के समस्त जिलों में संगठन के विस्तार एवं अन्य गतिविधियों की जबावदारी सौंपी गई है। अपनी नियुक्ति पर व्यास ने संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि वे संगठन की मंशा के अनुरूप खरा उतरने का प्रयास पूर्ण निष्ठा के साथ करेंगे। सुनील व्यास को संभाग संयोजक बनने पर संभाग के समस्त जिलों से संगठन के सदस्यों ,पत्रकारों एवं शुभचिंतकों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनायें प्रेषित की हैं।





Be First to Comment